Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
रुड़की: उत्तराखंड में बदमाश किस कदर बेखौफ हैं। इसकी एक बानगी हरिद्वार में देखने को मिली।
जहां रुड़की में बीजेपी पार्षद के छोटे भाई की तीन बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी बाइक पर सवार थे। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मृतक जोगिंदर प्रॉपर्टी का काम करते थे। घटना पनियाला रोड की है। जहां देर शाम जोगिंदर अपने दफ्तर में बैठे थे। तभी बाइक सवार बदमाश उनके दफ्तर पहुंचे और जोगिंदर पर गोली चला दी। गोली जोगिंदर के सिर पर लगी। जिसके बाद परिजन जोगिंदर को निजी अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक जोगिंदर की मौत हो चुकी थी। आगे पढ़िए
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है, ताकि हत्यारों के बारे में सुराग लग सके। मृतक जोगिंदर के भतीजे सौरभ का कहना है कि बाइक सवार तीन बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। सौरभ के विरोध करने पर उस पर भी बदमाशों ने गोली चलाई, लेकिन वह किसी तरह से बच गया। हत्याकांड की वजह क्या थी, ये पता नहीं चल सका है। जोगेंद्र के भाई बीजेपी नेता हैं। वारदात के समय जोगेंद्र का बेटा और भतीजा आसपास ही खड़े थे। भतीजे की एक अंगुली में छर्रा भी लगा है। BJP leader brother murder Roorkee मामले में हर बिंदु पर जांच की जा रही है। साथ ही घटनास्थल के आसपास के सभी सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।