Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: कर्नाटक की युवती को पबजी गेम खेलते-खेलते उत्तराखंड के युवक से प्यार हो गया।
दोनों के बीच घंटों बातें होने लगीं और बात इस कदर आगे बढ़ी कि युवती ने युवक संग ब्याह रचा लिया। जब तक परिजन उसे खोजते-खोजते कर्नाटक से उत्तराखंड पहुंचे, तब तक युवती ने युवक संग कोर्ट मैरिज कर ली थी। युवक आदित्य ऊधमसिंहनगर के बाजपुर का रहने वाला है। यहां से 2 हजार किलोमीटर दूर रहने वाली सुमैया से वह पबजी खेलने के दौरान मिला था। गांव मरियमपुर में रहने वाला आदित्य पुत्र मदन कपड़ों पर प्रिंटिंग का काम करता है। लॉकडाउन के दौरान उसने मोबाइल पर पबजी गेम खेलना शुरू किया था। इस दौरान उसकी बातचीत थाना तुंगानगर सुमोगा कर्नाटक की रहने वाली सुमैया से होने लगी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान भी हो गया। साल 2022 में आदित्य कंपनी के काम से गोवा गया था। यहां से सुमैया का घर पास था।
दोनों की मुलाकात हुई और दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खा ली। 4 नवंबर 2023 को सुमैया अपने घर से भागकर प्लेन से आदित्य के घर बाजपुर पहुंच गई। यहां पर उसने आदित्य के सामने विवाह का प्रस्ताव रखा और उसी के साथ रहने की जिद की। आदित्य के माता-पिता भी मान गए। आदित्य ने सुमैया से कोर्ट मैरिज कर ली। उधर, सुमैया के घर से लापता होने के बाद उसके माता-पिता ने कर्नाटक पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई। कर्नाटक पुलिस लोकेशन ट्रेस करते हुए बाजपुर पहुंच गई। रविवार को कर्नाटक पुलिस ने बाजपुर पुलिस की मदद से आदित्य और सुमैया को कोतवाली बुलाया यहां पर सुमैया और आदित्य ने बताया कि वे दोनों बालिग हैं और अपनी मर्जी से उन दोनों ने विवाह किया है। लड़की ने माता-पिता संग वापस जाने से साफ इनकार कर दिया। युवती की जिद (Karnataka Girl Uttarakhand Boy Pubg )के आगे किसी की नहीं चली। आखिरकार माता-पिता और कर्नाटक पुलिस को युवती के बगैर वापस जाना पड़ा।