Covid JN.1 variant: दिल्ली में कोरोना की एंट्री, उत्तराखंड में अलर्ट, इन लोगों में तेजी से फैल रहा है वायरस

Uttarakhand Covid JN.1 variant अभी तक उत्तराखंड में जेएन.1 वेरिएंट का कोई केस नहीं मिला है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग अपनी तरफ से हर एहतियात बरत रहा है।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
Uttarakhand Covid JN.1 variant: Alert in Uttarakhand regarding Covid JN 1 variant
Image: Alert in Uttarakhand regarding Covid JN 1 variant

देहरादून: एक तरफ नए साल के जश्न की तैयारी चल रही है, तो वहीं दूसरी ओर कोरोना का खतरा बढ़ने लगा है।

Alert in Uttarakhand regarding Covid JN.1

कोरोना के जेएन.1 वेरिएंट ने दिल्ली में दस्तक दे दी है। यहां कोरोना के नए वेरिएंट का पहला मरीज मिला है। दिल्ली में केस सामने आने के बाद उत्तराखंड में भी स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। उत्तराखंड में सभी अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रहने की सख्त हिदायत दी गई। फिलहाल उत्तराखंड में जेएन.1 वेरिएंट का कोई केस नहीं मिला है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग अपनी तरफ से हर एहतियात बरत रहा है। आगे पढ़िए

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी में खांसी, जुकाम, बुखार के मरीजों की जांच तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। अभी राज्य में प्रतिदिन 80 से 100 मरीजों के सैंपल जांच को भेजे जा रहे हैं। फिलहाल सभी सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आ रही है। आईडीएसपी इंचार्ज डा. पंकज सिंह ने बताया कि अभी तक जितनी भी जांच की गई है, सभी सैंपल निगेटिव आए हैं। कोई भी मरीज कोविड पॉजिटिव नहीं पाया गया है। उन्होंने लोगों से गाइडलाइन का पालन करने की अपील की। स्वास्थ्य विभाग अधिक से अधिक जांच कर संदिग्ध मरीजों पर नजर भी रख रहा है। आप कोरोना के खतरे को गंभीरता से लें। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी Covid JN.1 variant गाइडलाइन का पालन करें। सतर्क रहें।