Dehradun Ankit Saklani Missing रूस से तुर्की गए देहरादून के मर्चेंट नेवी का सेलर अंकित सकलानी 10 दिनों से लापता हैं। उनके परिवार ने उनकी हत्या की आशंका में हैं।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
Image: Dehradun Ankit Saklani Missing in Turkey
देहरादून: उत्तराखंड के युवा काम काज की तलाश में विदेश तो चले जाते हैं लेकिन वहां वो किस हाल में जी रहे हैं, ये बड़ा प्रश्न है।
Dehradun Ankit Saklani Missing in Turkey
देहरादून के नेहरूग्राम लोअर गढ़वाली कॉलोनी में रहने वाले अंकित सकलानी मर्चेंट नेवी की नौकरी करते हैं। वो एक निजी कंपनी के शिप में रूस से तुर्की जा रहे थे। 10 दिन पहले अंकित ने अपनी पत्नी को फोन करके बताया कि वो बहुत परेशान है। अंकित ने पहले ही अपनी पत्नी को वीडियो भेजकर अपनी आत्महत्या की चेतावनी दी थी। 10 दिसंबर को अंकित ने पत्नी को फोन करके बताया कि वह काम छोड़कर वापस आना चाहता है। आगे पढ़िए
18 दिसंबर को अंकित की पत्नी पिंकी को शिप मैनेजर का फोन आया और उन्हें बताया गया कि अंकित ने समुद्र में कूदकर आत्महत्या कर ली है। अंकित के भाई निशांत का कहना है कि शिप पर अंकित ने जबसे जॉइन किया, तबसे ही लगातार अपनी परेशानियों को बताया रहा था। इस दौरान, अंकित ने वीडियो भेजकर अपनी हत्या की आशंका जताई थी। 18 दिसंबर को जब अंकित की खुदकुशी की खबर आई, तो उनके परिवार वाले हैरान रह गए। परिजनों का कहना है कि शिप से बाहर होने के बाद आत्महत्या करने का कोई मतलब नहीं है। परिजनों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मदद की गुहार लगाई है। Dehradun Ankit Saklani Missing अंकित के घर में माता-पिता के अलावा पत्नी और तीन साल की बेटी भी हैं, जो इस दुखद घटना से परेशान हैं.