Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
नैनीताल: 1991 बैच के आईएएस सुधांश पंत को राजस्थान में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। आईएएस सुधांश पंत को राजस्थान का नया मुख्य सचिव बनाया गया है।
वह नैनीताल के रहने वाले हैं। केंद्रीय शासन की ओर से उन्हें उनके मूल कैडर राजस्थान भेज दिया गया है। अब वह राजस्थान में मुख्य सचिव के तौर पर सेवाएं देंगे। यहां आपको आईएएस सुधांश पंत के बारे में और जानकारी देते हैं। नैनीताल निवासी आईएएस सुधांश पंत की शुरुआती पढ़ाई सेंट जोसेफ कॉलेज से हुई। देहरादून से 12वीं करने के बाद उन्होंने खड़गपुर से बीटेक किया। वर्ष 1991 में वह आईएएस बने। सुधांश पंत का नैनीताल के मल्लीताल पोस्ट ऑफिस के पास गुडलक हाउस में आवास भी है। सुधांश को जिम्मेदारी मिलने पर सेंट जोसेफ के प्रधानाचार्य हेक्टर पिंटो, मित्र ललित जोशी, प्रो. ललित तिवारी, आंचल पंत आदि ने खुशी जताई है। आईएएस सुधांश पंत विभिन्न प्रशासनिक पदों पर सेवाएं दे चुके हैं, वर्तमान में वह दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव के पद पर तैनात थे। अब केंद्रीय स्तर से उन्हें उनके मूल कैडर राजस्थान के लिए भेज दिया गया है। जहां वह मुख्य सचिव के तौर पर सेवाएं देंगे।