हाथी खाने की तलाश में जंगल से निकलकर बस्तियों में घुस रहे हैं, जिससे लोग दहशत में हैं।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Herd Of Elephant in Haridwar
हरिद्वार: जंगली जानवर आये दिन जंगलों को छोड़कर रिहायशी इलाकों की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे लोग दहशत में हैं।
Herd Of Elephant in Haridwar
इस बार मामला हरिद्वार का है। यहां जगजीतपुर क्षेत्र में एक बार फिर हाथियों का झुंड दिखाई दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हाथियों की बढ़ती चहलकदमी से लोगों में दहशत है। बताया जा रहा है कि रात के वक्त हाथियों का ये झुंड जंगल से निकलकर आबादी वाले इलाके में घुस गया। जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कई लोगों ने अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की शरण ली तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी थे, जिन्होंने हाथियों के झुंड का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। आगे पढ़िए।
जगजीतपुर में पहले भी हाथियों के झुंड नजर आ चुके हैं। इसके अलावा मिश्रपुर में भी हाथियों की चहलकदमी बनी हुई है। हाथी खाने की तलाश में जंगल से निकलकर बस्तियों में घुस रहे हैं, जिससे लोग दहशत में हैं। रेंज अधिकारी शैलेंद्र नेगी ने बताया कि आमतौर पर हाथी खाने की तलाश में आबादी वाले क्षेत्रों का रुख करते हैं। हाथियों को आबादी क्षेत्र में घुसने से रोकने के लिए गश्ती दल को अलर्ट किया गया है। जहां कहीं भी जंगली हाथियों के आबादी में घुसने की सूचना मिलती है, वहां तुरंत गश्ती दल मौके पर पहुंचता है। जिसके बाद हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा जाता है।