Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
आज रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जोशीमठ के ढाक में होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। सीएम पुष्कर सिंह धामी भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। रक्षा मंत्री आज जोशीमठ के पास ढाक में भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाले जोशीमठ-मलारी हाईवे पर बनाए गए पुल का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम के दौरान रक्षामंत्री देश को 35 परियोजनाओं की सौगात देंगे और इनका लोकार्पण करेंगे। रक्षा मंत्री दोपहर करीब 12 बजे हेलिकॉप्टर से जोशीमठ पहुंचेंगे और वहां से सड़क मार्ग से होते हुए ढाक जाएंगे। आगे पढ़िए।
एसपी रेखा यादव ने इसे लेकर पुलिसकर्मियों को विशेष निर्देश दिए हैं। वीआईपी रूट पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं। जोशीमठ ब्लॉक सभागार में एसपी ने सभी को निर्धारित समय से तीन घंटे पहले ड्यूटी स्थल पर पहुंचने, कार्यक्रम स्थल पर अधिकृत लोगों व वाहनों को ही जाने की अनुमति देने के भी निर्देश दिए। कार्यक्रम को लेकर बीआरओ की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि रक्षा मंत्री जोशीमठ से ही वर्चुअल माध्यम से बीआरओ की ओर से देश की विभिन्न जगहों पर बनाए गए 28 पुल और छह सड़कों का भी लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।