शुक्रवार से रविवार तक शहर में कई बड़ी शोभायात्राओं का आयोजन किया जाना है। वीकेंड होने के चलते पर्यटक भी उमड़ेंगे, जिस वजह से ट्रैफिक प्रभावित रहेगा।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
Image: Traffic affect in dehradun cause of shobayatra
देहरादून: देहरादूनवासी ध्यान दें। अगले चार दिनों तक शहर में ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित रह सकती है। आपको जाम का सामना करना पड़ सकता है।
Traffic affect in dehradun cause of shobayatra
दरअसल शुक्रवार से रविवार तक शहर में कई बड़ी शोभायात्राओं का आयोजन किया जाना है, जिसकी वजह से ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। 20 जनवरी को विभिन्न धार्मिक संगठनों की ओर से शहर में शोभायात्राएं निकाली जा रही हैं। यात्रा सुबह 10 बजे से परेड ग्राउंड से शुरू होंगी, जो कि गांधी पार्क, घंटाघर, पलटन बाजार से निकलेंगी। शोभयात्रा में हजारों की संख्या में रामभक्त उपस्थित होंगे। 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इसे लेकर दून में कई शोभायात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। वीकेंड पर पर्यटक भी बड़ी तादाद में मसूरी का रुख करेंगे। इसलिए आने वाले 4 दिन पुलिस के साथ-साथ आम लोगों के लिए भी चुनौती भरे रहेंगे। शुक्रवार को श्रीश्री बालाजी सेवा समिति की ओर से शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही है। आगे पढ़िए।
शोभायात्रा शाम तीन बजे हिंदू नेशनल इंटर कालेज लक्ष्मण चौक से शुरू होकर शिवाजी धर्मशाला, सहारनपुर चौक, झंडा बाजार, पलटन बाजार, आढ़त बाजार होते हुए शिवाजी धर्मशाला में संपन्न होगी। इसी तरह 20 जनवरी को विभिन्न धार्मिक संगठनों की ओर से शहर में शोभायात्राएं निकाली जा रही हैं। 21 जनवरी को राष्ट्रीय श्रीराम कृष्णा गढ़ सभा की ओर से रथयात्रा व बाइक रैली निकाली जा रही है, जो कि मालसी वाली पुलिया से सुबह 10 बजे शुरू होगी। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि देशभर में धार्मिक कार्यक्रम व शोभायात्रा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शोभायात्रा में भीड़ अधिक होने के चलते यातायात प्रभावित होगा, लेकिन आमजन को कम से कम परेशानी हो, इसको लेकर कई जगह रूट डायवर्ट किए जाएंगे। एसपी सिटी व एसपी यातायात की ओर से अनुमति मांगने वाले आयोजकों से बातचीत की जा रही है। इसके साथ ही शोभायात्रा के रूट निर्धारित किए जा रहे हैं।