किसी काम से बाजार जा रहे हैं तो ट्रैफिक प्लान का ध्यान जरूर रखें, वरना परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Dehradun traffic divert route plan for 20 January
देहरादून: देहरादून शहर में आज कई रूट डायवर्ट रहेंगे। दरअसल श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को शहर में विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
Dehradun traffic divert route plan for 20 January
इसे देखते हुए दून पुलिस की ओर से ट्रैफिक प्लान जारी किया गया है। आप भी बाजार जाते वक्त ट्रैफिक प्लान का ध्यान रखें, वरना परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दून में होने वाली शोभायात्रा परेड मैदान से शुरू होकर कनक चौक-ओरिएंट चौक-घंटाघर-पलटन बाजार-डिस्पेंसरी रोड-दर्शनलाल चौक से होते हुए रेंजर्स मैदान पर समाप्त होगी। इस दौरान विभिन्न ड्यूटी स्थलों पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। सबसे पहले डायवर्जन प्लान के बारे में जान लेते हैं। शोभायात्रा के दौरान आईएसबीटी, कांवली रोड की ओर से आने वाले सभी विक्रम और मैजिक रेलवे गेट से वापस जाएंगे। आगे पढ़िए।
धर्मपुर की ओर से आने वाले सभी विक्रम सीएमआई से वापस होंगे। प्रेमनगर, कौलागढ़ की ओर से आने वाले सभी विक्रम और मैजिक वाहनों को बिंदाल से वापस कर दिया जाएगा। राजपुर रोड की ओर से आने वाले सभी विक्रम और मैजिक वाहन सचिवालय गेट के सामने से वापस कर दिए जाएंगे। सहस्रधारा रोड मालदेवता की ओर से आने वाले सभी विक्रम और मैजिक सहस्रधारा क्रॉसिंग से वापस होंगे। ट्रैफिक प्लान भी नोट कर लें। शोभायात्रा के परेड ग्राउंड से शुरू होने पर सर्वे चौक, बुद्धा चौक व दर्शनलाल चौक से लैंसडान चौक की ओर कोई भी वाहन नहीं जाएगा। रायपुर रोड की ओर आने वाले यातायात को ईसी रोड की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा। शोभायात्रा के कनक चौक पर पहुंचने पर ओरिएंट चौक, पैसेफिक, लैंसडान चौक की ओर कोई यातायात नहीं जाएगा। राजपुर रोड से घंटाघर की ओर आने वाले वाहनों को बहल चौक से ईसी रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा। शोभायात्रा के घंटाघर पहुंचने पर चकराता रोड से आने वाले यातायात को दर्शनलाल चौक की ओर न भेजते हुए बहल चौक की ओर भेजा जाएगा। आगे पढ़िए।
साथ ही दर्शनलाल, बुद्धा चौक से घंटाघर की ओर वाहनों को नही भेजा जायेगा। शोभायात्रा के डिस्पेंसरी रोड पहुंचने पर तहसील चौक से दर्शनलाल चौक जाने वाले यातायात को दून चौक होते हुए बुद्धा चौक की ओर भेजा जाएगा। शोभायात्रा के दर्शनलाल चौक पहुंचने पर बुद्धा चौक, घंटाघर, तहसील से दर्शनलाल चौक की ओर कोई यातायात नहीं जाएगा। शोभायात्रा के रेंजर्स ग्राउंड पहुंचने पर सभी स्थानों से उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार यातायात को सामान्य किया जाएगा। दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक परेड ग्राउंड, घंटाघर, दर्शनलाल चौक, राजपुर रोड, ईसी रोड व बुद्धा चौक पर दबाव अधिक रहेगा। ऐसे में पुलिस ने इन स्थानों को जाने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील की है। बाहर से आने वाली बसों के लिए भी विभिन्न जगहों पर ड्रॉपिंग प्वाइंट निर्धारित किए गए हैं।