Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
हल्द्वानी: उत्तराखंड में हवाई सेवाओं के विस्तार की कवायद जारी है। उड़ान योजना के तहत छोटे शहरों को हवाई सेवा से जोड़ा जा रहा है।
एयरपोर्ट्स पर सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। इसी कड़ी में पिथौरागढ़, मुनस्यारी और चंपावत को हेली सेवा से जोड़ने की कवायद हो रही है। एक हफ्ते के भीतर हल्द्वानी से इन तीनों जगहों के लिए हेली सेवा शुरू हो जाएगी। हेरिटेज एविएशन ने तीनों जगहों के लिए नियमित हेली सेवा शुरू करने की तैयारी कर ली है। इसके लिए बाकायदा मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन से भी अनुमति मिल गई है। एक सप्ताह में उड़ान शुरू होने की उम्मीद है।
जिलाधिकारी वंदना सिंह ने एसडीएम हल्द्वानी और लोनिवि अधिकारियों को सभी आवश्यक सेवाएं तय समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। हल्द्वानी से सात सीटर हेली सेवा शुरू होगी। तीन जगहों के लिए हर दिन दो बार हल्द्वानी से हेलीकॉप्टर उड़ान भरेंगे, जिनकी वापसी भी उसी दिन होगी। इसके लिए फिलहाल एक हेलीकॉप्टर हल्द्वानी में ही रहेगा। इसके लिए हेलीपैड पर 2 पायलट और 4 इंजीनियर तैनात रहेंगे। शुक्रवार को जिलाधिकारी वंदना सिंह और हेरिटेज एविएशन के जीएम मनीष भंडारी ने गौलापार स्थित हेलीपैड का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़, मुनस्यारी और चंपावत के लिए हल्द्वानी से हेली सेवा शुरू की जा रही है। इसके लिए कंपनी को मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन भारत सरकार से अनुमति मिल गई है। यूकाडा से भी एनओसी मिल चुकी है।