होम स्टे बुकिंग के लिए बनेगा ऑनलाइन पोर्टल, पर्यटकों के साथ होम स्टे मालिकों को होगा फायदा

होम स्टे में ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा मिलने से पर्यटकों को तो फायदा होगा ही साथ ही होम स्टे संचालकों की भी आमदनी बढ़ेगी। पढ़िए डिटेल
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Online portal home stay बुकी : Online portal will be created for home stay booking
Image: Online portal will be created for home stay booking

अल्मोड़ा: उत्तराखंड आने वाले पर्यटक यहां के होम स्टे में निशुल्क पंजीकरण करा सकेंगे। टूरिज्म बोर्ड इसके लिए पोर्टल लांच करेगा।

Online portal will be created for home stay booking

होम स्टे में ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा मिलने से पर्यटकों को तो फायदा होगा ही साथ ही होम स्टे संचालकों के लिए भी ये योजना फायदेमंद साबित होगी। प्रदेश में इस वक्त पांच हजार से ज्यादा होम स्टे पंजीकृत हैं। प्रत्येक होम स्टे का नाम, पता, फोन नंबर आदि की सूचना पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभी तक इन होम स्टे की बुकिंग की कोई केंद्रीयकृत व्यवस्था नहीं थी। अब पर्यटन विकास परिषद ने बुकिंग के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।

इसके लिए होम स्टे संचालकों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर होम स्टे के निशुल्क पंजीकरण का सहमतिपत्र देना होगा। उन्हें अपने होम स्टे का नाम, स्वामी का नाम, पंजीकरण संख्या, कुल कक्षों की संख्या, होम स्टे की श्रेणी, जिला, मोबाइल नंबर व ई-मेल की जानकारी निर्धारित प्रारूप पर भरकर पर्यटन विकास परिषद में जमा करानी होगी। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. वाईके पंत ने बताया कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तैयार किया जा रहा है, जिसके लिए सभी होम स्टे से सहमतिपत्र लिया जाएगा। पूरी प्रक्रिया निशुल्क है। इससे उनका चयन और बुकिंग सुविधाजनक होगी और आय में बढ़ोतरी हो जाएगी। इस पोर्टल का लाभ राज्य में आवास विकल्पों की तलाश करने वाले घरेलू व अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को होगा। जिन लोगों के पास अपने प्रचार-प्रसार की सुविधा नहीं है, उन्हें इस पोर्टल के माध्यम से सीधे बुकिंग का अवसर मिलेगा। इससे होम स्टे की आय में बढ़ोतरी होगी।