सितारगंज वाले सावधान रहें, यहां राह चलते बाइक सवार पर झपट पड़ा भालू, हाथ और पैर चबाया

गंभीर रूप से घायल युवक को राहगीरों और परिजनों ने सितारगंज के अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
Bear attack sitarganj: Bear attack bike rider in sitarganj
Image: Bear attack bike rider in sitarganj

उधमसिंह नगर: सितारगंज के लोग सावधान रहें। यहां भालू राह चलते लोगों पर हमला कर रहा है।

Bear attack bike rider in sitarganj

सोमवार देर शाम यहां भालू ने बाजार से घर लौट रहे एक बाइक सवार युवक पर रास्ते में हमला कर दिया। भालू ने युवक का एक हाथ और एक पैर चबा दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को राहगीरों और परिजनों ने सितारगंज के अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित युवक का नाम सफी है। 25 साल का सफी किसी काम से सितारगंज बाजार आया हुआ था। देर शाम वह बाइक से घर लौट रहा था। तभी हंसपुर खत्ता के पास रास्ते में भालू ने उस पर हमला कर दिया।

युवक के शोर मचाने पर भालू वहां से भाग गया। उधर युवक की चीख-पुकार सुनकर कुछ राहगीर मौके पर पहुंच गए, उन्होंने युवक के परिजनों को घटना की सूचना दी। जिसके बाद परिजनों ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अभिलाषा पांडे ने बताया कि घायल युवक के एक हाथ व पैर को भालू ने चबाया है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। सितारगंज के साथ-साथ प्रदेश के दूसरे इलाकों में भी वन्यजीवों के हमले की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। पर्वतीय इलाकों में गुलदार-बाघ राह चलते लोगों पर झपट रहे हैं, जबकि हरिद्वार में हाथियों का आतंक है।