हरिद्वार में लंबे समय से एक ही थाने में जमे दरोगाओं का ट्रांसफर किया गया है। आगे देखिए पूरी लिस्ट
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Transfer of 21 inspectors in Haridwar
हरिद्वार: हरिद्वार के पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है। यहां 21 दरोगाओं का ट्रांसफर किया गया।
Transfer of 21 inspectors in Haridwar
इनमें लंबे अरसे से एक ही थाना कोतवाली में तैनात कई महिला उपनिरीक्षकों सहित 21 दरोगा शामिल हैं। पूरी लिस्ट जानने के लिए राज्य समीक्षा के साथ बने रहें। सबसे पहले बहादराबाद थाने की बात करते हैं। यहां पूनम प्रजापति को कोतवाली नगर भेजा गया है। इसी तरह ज्वालापुर से संदीपा भंडारी को कोतवाली रुड़की और पूजा पांडे को भगवानपुर भेजा गया है। कनखल थाने से महिला उपनिरीक्षक निशा को थाना खानपुर, लक्सर से गीता चौहान को श्यामपुर, भगवानपुर से अंजना चौहान को ज्वालापुर और मनसा ध्यानी को मंगलौर भेजा गया है।
सिडकुल से उपनिरीक्षक अजय कृष्ण को कोतवाली गंगनहर, भगवानपुर से अनिल को थाना सिडकुल और ब्रह्मदत्त को खानपुर, सुनील को गंगनहर कोतवाली से रानीपुर कोतवाली, देवेंद्र पाल को रुड़की से श्यामपुर, आशीष भट्ट को पुलिस लाइन से कोतवाली रुड़की रवाना किया गया है। इसी तरह लक्सर से एकता ममंगाई को थाना कलियर, रानीपुर कोतवाली से ज्योति नेगी को कोतवाली गंगनहर, खानपुर से कल्पना शर्मा को थाना बहादराबाद, मंगलौर कोतवाली से भावना पंवार को कनखल, थाना पथरी से करुणा रौंकली को लक्सर, पुलिस लाइन से प्रियंका को रानीपुर, गंगनहर से शाहिदा परवीन को पथरी और कलियर से महिला अपर उपनिरीक्षक रीना कुंवर को रानीपुर भेजा गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने 21 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में फेरबदल करते हुए इन्हें नई जगह ड्यूटी ज्वाइन करने के निर्देश दिए हैं।