Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: ऊधमसिंहनगर जिले में बीबीए के छात्र का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की लाश पूरी तरह जली हुई थी।
पुलिस ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है, मामले की जांच जारी है। परिजनों ने बताया कि आयुष दवाई लेने के लिए स्कूटी से खटीमा गया था, लेकिन घर वापस नहीं लौटा। बुधवार को उसकी लाश जंगल से बरामद हुई। घटना खटीमा की है। जहां हनुमानगढ़ी के चकरपुर निवासी आयुष चंद की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। आयुष 21 साल का था। बुधवार शाम आयुष दवाई लेने के लिए स्कूटी से खटीमा गया हुआ था, लेकिन वह रात को घर नहीं लौटा।
आज सुबह उसका जला हुआ शव वनखंडी मंदिर के पीछे जंगल में मिला। घटनास्थल पर युवक की स्कूटी, दो मोबाइल और पेट्रोल का डिब्बा बरामद हुआ। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि आयुष देहरादून से बीबीए कर रहा था। बुधवार से आयुष घर से लापता था, परिजन उसे जगह-जगह ढूंढते रहे, लेकिन आयुष के बारे में कुछ पता नहीं चल सका। अगले दिन उसकी लाश जंगल से मिली। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है, मामले की जांच जारी है।