मसूरी में जीरो प्वाइंट टाउनहाल के पास 300 वाहन क्षमता की पार्किंग बनकर तैयार है।
-
--Select--
-
Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
Image: New parking for 300 vehicles in mussoorie by March
देहरादून: पहाड़ों की रानी मसूरी पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय है।
New parking for 300 vehicles in mussoorie by March
हर साल लाखों पर्यटक यहां की खूबसूरत वादियों का दीदार करने पहुंचते हैं, हालांकि इस दौरान पर्यटकों को कई तरह की परेशानियों से भी जूझना पड़ता है, पार्किंग की समस्या इनमें से एक है। इस समस्या के समाधान के लिए लंबे वक्त से प्रयास किए जा रहे हैं। अब यहां करीब तीन सौ वाहनों के लिए नई पार्किंग बनाई गई। पार्किंग बनकर तैयार है, उम्मीद है पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त होने पर पर्यटकों को यहां-वहां गाड़ी पार्क नहीं करनी पड़ेगी। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने मसूरी में जीरो प्वाइंट टाउनहाल के पास 300 वाहन क्षमता की पार्किंग को मार्च तक शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
उपाध्यक्ष ने बताया कि यह पार्किंग तैयार हो गई है, लेकिन कुछ एमओयू और अन्य तकनीकी प्रक्रिया शेष हैं। यह औपचारिकताएं जल्द पूरी कर ली जाएंगी। इस पार्किंग के शुरू होने से मसूरी आने वाले सैलानियों को काफी राहत मिलेगी। बुधवार को एमडीडीए सभागार में हुई बैठक में पार्किंग को लेकर निर्णय लिया गया। इसके अलावा उपाध्यक्ष ने शमन कैंप लगाने, सिटी फारेस्ट पार्क परियोजना, आवासीय परियोजनाओं, पार्किंग और आढ़त बाजार परियोजना की बिंदुवार समीक्षा की और अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। बता दें कि वर्तमान में मसूरी में पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं होने से सैलानियों को मसूरी से नीचे देहरादून की ओर सड़क किनारे वाहन खड़े करने पड़ते हैं। जिससे कई बार मसूरी से लेकर देहरादून तक जाम लग जाता है। नई पार्किंग के शुरू होने के बाद यह समस्या दूर हो जाएगी।