Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
देहरादून: देवभूमि में गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर विभिन्न जगहों पर ध्वजारोहण किया गया।
मुख्यमंत्री धामी ने 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने एक्स हैंडल के माध्यम से दो पोस्ट कर बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। पहली पोस्ट में सीएम ने लिखा- आप समस्त प्रदेशवासियों को 75वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हमारा कर्तव्य है कि हम सभी सदैव न्याय, स्वतंत्रता, समानता और संप्रभुता के मूलभूत लोकतांत्रिक आदर्शों के प्रति प्रतिबद्ध रहें। गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर सीएम ने सभी को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई।
रुद्रपुर की पुलिस लाइन में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने झंडारोहण किया। इसके साथ ही रुद्रपुर में विभिन्न झांकियां निकाली गई। हल्द्वानी कोतवाली में भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिसकर्मियों ने झंडारोहण किया। हल्द्वानी के नगर निगम में झंडारोहण के बाद बच्चों ने देशभक्ति गीत गाए। मसूरी के लंढौर चौक पर सार्वजनिक कार्यक्रम में कक्षा तीन की छात्रा ने तिरंगा फहराया। शहर में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित हुए। स्कूली छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर शानदार कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।