रुद्रप्रयाग जिले को 467.76 करोड़ की योजनाओं की सौगात, द्वितीय केदार मद्महेश्वर के विकास पर फोकस

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ब्वै, ब्वारी, नौनी कौथिग महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने जिले के विकास के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
CM Dhami in Agastyamuni: Bwe Bwari Nauni Kauthig Agastyamuni Rudraprayag
Image: Bwe Bwari Nauni Kauthig Agastyamuni Rudraprayag

रुद्रप्रयाग: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रप्रयाग जिले को 467.76 करोड़ की योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने कहा कि द्वितीय केदार मद्महेश्वर को विकसित किया जाएगा। सीएचसी में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की जाएगी।

CM Pushkar Singh Dhami in Agastyamuni

ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। इस दौरान सीएम ने यूसीसी को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा, प्रदेश सरकार को समान नागरिक संहिता का ड्रॉफ्ट जल्द मिल जाएगा। इसके बाद प्रदेश में समान नागरिक संहिता को लागू कर दिया जाएगा। उन्होंने प्रतिवर्ष राज्य स्थापना दिवस पर अगस्त्यमुनि में आयोजित होने वाले मंदाकिनी शरदोत्सव एवं कृषि औद्योगिक विकास मेले को राजकीय मेला घोषित करने की बात कही। बीते दिन सीएम धामी ने नारी शक्ति वंदन महोत्सव के तहत ब्वै, ब्वारी, नौनी कौथिग महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने जिले के विकास के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं। जनपद के एक दिवसीय भ्रमण के तहत अगस्त्यमुनि पहुंचे सीएम ने कहा, पंचप्रयागों में एक रुद्रप्रयाग का देवभूमि उत्तराखंड में विशेष स्थान है।

यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे ऐसी सिद्ध भूमि पर आने और यहां मातृशक्ति को समर्पित कार्यक्रम के तहत जनकल्याण की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण का अवसर मिल रहा है। प्रदेश में सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण देने के साथ ही मुख्यमंत्री नारी सशक्तिकरण योजना, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना, लखपति दीदी योजना, मुख्यमंत्री आंचल अमृत योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक मेधावी योजना, नंदा गौरा मातृवंदना योजना और महिला पोषण अभियान आदि योजनाएं शुरू की गई हैं। सरकार प्रदेश में वेडिंग डेस्टिनेशन को विकसित करने के लिए भी मिशन मोड में काम कर रही है। इस वर्ष चारधाम यात्रा को और बेहतर तरीके से संचालित करने के साथ ही यात्री सुविधाएं भी और बेहतर की जाएंगी।समारोह में विधायक भरत सिंह चौधरी और शैलारानी रावत ने अपने-अपने विस क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। साथ ही शासन स्तर से मिल रहे सहयोग के प्रति सीएम का आभार जताया।