Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: इंतजार आखिरकार खत्म हुआ। उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों ने एक बार फिर बर्फ की चादर ओढ़ ली है।
मौसम विभाग ने प्रदेश में बारिश-बर्फबारी का अनुमान जताया था, जो कि सच साबित हुआ। पर्वतीय इलाकों में कल से बारिश-बर्फबारी का दौर जारी है। केदारघाटी में भी बर्फबारी हो रही है। रुद्रप्रयाग जिले से बर्फबारी की ताजा तस्वीरें आई हैं। बर्फबारी के बाद पहाड़ों की खूबसूरती और निखर गई है। पर्यटकों के लिए ये मौका बेहद खास है, क्योंकि पर्यटक पिछले दो महीने से बर्फबारी का इंतजार कर रहे थे, लेकिन ये इंतजार फरवरी की शुरुआत में जाकर खत्म हुआ है। पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद लोग पर्वतीय इलाकों में छुट्टियां मनाने पहुंचने लगे हैं, जिससे कारोबारी भी खुश हैं। देखिये खूबसूरत तस्वीरें