Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
हल्द्वानी: हल्द्वानी में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इसके तहत नजाकत खान के बगीचे से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।
नगर निगम की टीम ने क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया। इस दौरान प्रशासन और स्थानीय लोगों के बीच नोक झोंक भी देखने को मिली। नजाकत खान का बगीचा राजपुर इलाके के अंतर्गत आता है। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि यह पूरी जमीन नजूल की है और फ्री होल्ड नहीं है। ऐसे में सरकारी जमीन को खुद-बुर्द करने का काम किया जा रहा था। सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह ने कहा कि करीब 2 से 3 एकड़ जमीन पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। अतिक्रमण करने वाले लोगों को दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की नसीहत भी दी गई है।
नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने कहा कि नजूल की भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने लोगों को नसीहत देते हुए कहा कि जमीन खरीदने और बेचने से पहले कागजों की जांच कर लें। इसके अलावा जो जमीन फ्री होल्ड नहीं है, उसको बिलकुल न खरीदें, क्योंकि आने वाले समय में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान प्रशासन और स्थानीय लोगों के बीच नोक झोंक भी देखने को मिली। जिससे मौके पर पुलिस फोर्स बुलाई गई, उसके बाद कब्जाधारियों को इधर-उधर किया गया।