गैरसैंण में हो सकता है आगामी बजट सत्र, वित्त विभाग की तैयारी पूरी

माना जा रहा कि धामी सरकार का बजट महिलाओं, युवाओं, किसानों और उद्यमियों पर केंद्रित होगा।
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Budget session gairsain: Budget Session Will Be Held In Gairsain
Image: Budget Session Will Be Held In Gairsain

चमोली: उत्तराखंड का आगामी बजट सत्र ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में हो सकता है। धामी सरकार आगामी वित्तीय वर्ष के लिए बजट फरवरी माह के आखिरी हफ्ते में ला सकती है।

Budget Session Will Be Held In Gairsain

बजट को जनाकांक्षाओं के अनुरूप बनाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल हितधारकों के सुझाव भी ले चुके हैं। वित्त विभाग की तैयारी भी पूरी है। फरवरी माह के दूसरे हफ्ते में बजट को फाइनल टच दे दिया जाएगा। माना जा रहा कि धामी सरकार का बजट महिलाओं, युवाओं, किसानों और उद्यमियों को पर केंद्रित होगा। सरकार ऐसी योजनाओं के लिए बजटीय प्रावधान बढ़ा सकती है, जिनसे महिलाओं के स्वरोजगार और उनकी आजीविका साधन से बढ़ाने में मदद मिले। इसके अलावा युवाओं के लिए कौशल एवं तकनीकी विकास पर फोकस होगा। बजट से पूर्व सरकार आर्थिक सर्वेक्षण के जरिये अपनी सरकार की उपलब्धियों और आर्थिक प्रगति की तस्वीर भी बयान करेगी।

नियोजन विभाग का अर्थ एवं संख्या निदेशालय आर्थिक सर्वेक्षण तैयार कर रहा है। नए शहरों को विकसित करने के साथ सरकार मोटा अनाज, पॉलीहाउस, एप्पल मिशन के जरिये किसानों के लिए भी बजटीय प्रावधान बढ़ाएगी। उद्यमियों को निवेश के लिए प्रेरित करने और उत्तराखंड को वेडिंग डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में बजट में प्रावधान हो सकते हैं। बता दें कि अपर मुख्य सचिव (वित्त) आनंद बर्द्धन और सचिव (वित्त) दिलीप जावलकर प्रदेश सरकार के सभी विभागों से वित्तीय वर्ष 2024-25 के आय-व्यय के अनुमान प्राप्त कर चुके हैं। इन पर कई दौर की समीक्षा बैठकें भी हो चुकी हैं। बजट को जनाकांक्षाओं के अनुरूप बनाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल हितधारकों के सुझाव भी ले चुके हैं।