उत्तराखंड: पहाड़ों में जोरदार बर्फबारी, कई इलाकों में आवाजाही के मार्ग हुए अवरुद्ध

त्तराखंड के अधिकतर क्षेत्रों में तापमान में 4 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले दो दिन राज्य में मौसम का मिजाज बदला रह सकता है..
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
snowfall in uttarakhand: Snowfall in Uttarakhand 4 Feb 2024 Update
Image: Snowfall in Uttarakhand 4 Feb 2024 Update

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम शनिवार को बदल गया था और बारिश होनी शुरू हो गई थी। रविवार तक बर्फ़बारी से उत्तराखंड की पहाड़ियां ढकनी शुरू हो गयी हैं। देवभूमी में पहाड़ों ने खुद को बर्फ की सफ़ेद चादर से ढक लिया है।

Snowfall in Uttarakhand

उत्तराखंड के चारों धामों में लगातार बर्फ़बारी हो रही है। उत्तराखंड में चारधाम के साथ ही रुद्रप्रयाग में कालिशिला, चोपता तुंगनाथ, मदमहेश्वर घाटी के साथ ही चमोली जिले में हेमकुंड साहिब औली समेत हिमालय की चोटियों पर भी लगातार जोरदार बर्फबारी हो रही है। राज्य के पहाड़ी जिलों में भारी बर्फबारी के कारण कई स्थानों पर गाड़ियों की आवाजाही बंद हो गई है। जिससे वहां के निवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल उत्तराखंड के 70 से अधिक गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। उत्तराखंड के पहाड़ की चोटियों पर दिनभर रुक-रुककर बर्फबारी का क्रम जारी रहा। राज्य के मैदानी इलाकों में भरी बारिश के साथ घना कोहरा लग रहा है। उत्तराखंड के नैनीताल , हरिद्वार तथा ऊधमसिंह नगर जनपदों में दोपहर से घना कोहरा छाने के आसार हैं। लोगों को कार्य करने में असुविधाएं हो रही हैं और बच्चों को स्कूल जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

उत्तराखंड के अधिकतर क्षेत्रों में तापमान में 4 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है।

Uttarakhand Weather Update 4 Feb 2024

उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले दो दिन राज्य में मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में 3,000 से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी मात्रा में बर्फ़बारी होगी और राज्य के मैदानी जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि को लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों में बीते शनिवार की सुबह से धूप खिली रही। लेकिन दोपहर बाद आसमान में बादल छाए रहे। शनिवार को देर शाम बदरीनाथ, श्री हेमकुंड साहिब, औली व गौरसों में बर्फबारी हुई और रुद्रप्राग में शनिवार की रात को केदारनाथ और अन्य पहाड़ी चोटियों में बर्बरी हुईं। जिससे पूरे पहाड़ी इलाकों में शीतलहर का प्रकोप है। चमोली जिले में बदरीनाथ हाइवे हनुमान चट्टी से 3 किमी आगे बीते दिनों हुई बर्फबारी के चलते बंद हैं। वहीं मंडल चोपता मोटर मार्ग पर किलोमीटर 42 से 46 तक बर्फबारी के चलते मार्ग अवरुद्ध था। लेकिन शाम को साढे चार बजे मोटर मार्ग की बर्फ को हटाकर रास्ते को यातायात के लिए सुचारु कर दिया गया है । और चमोली जिले के औली जोशीमठ मोटर मार्ग कवांड बैंड से आगे बर्फबारी से अवरुद्ध मार्ग भी यातायात के लिए सुचारु कर दिया गया है। जिले में आए दिन मौसम के बदलते मिजाज के चलते कड़ाके की ठंड भी बढ़ रही है। लोग अलाव जलाकर ठंड से निजात पा रहे हैं।