सत्र के दौरान सभी भारी वाहनों को कारगी चौक व डोईवाला से दूधली रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: First day of Uttarakhand Assembly session see traffic plan here to avoid jam
देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा सत्र का आज पहला दिन है। विधानसभा सत्र के दौरान देहरादून में कई सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा।
Dehradun Traffic Plan 5 Febuary
दून पुलिस की ओर से राजधानी के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया गया है। किसी भी तरह की समस्या से बचने के लिए ट्रैफिक प्लान देखकर ही घर से निकलें। चलिए अब आपको ट्रैफिक प्लान के बारे में बताते हैं। सत्र के दौरान सभी भारी वाहनों को कारगी चौक व डोईवाला से दूधली रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा। रिस्पना पुल क्षेत्र में यातायात का दबाव अधिक होने पर भारी वाहनों को आंशिक रूप से लालतप्पड़, हर्रावाला व नयागांव क्षेत्र में रोका जाएगा। देहरादून से हरिद्वार, ऋषिकेश, टिहरी व चमोली जाने वाले वाहन नेहरू कालोनी, फव्वारा चौक से पुलिया नंबर छह की ओर डायवर्ट किए जाएंगे। धर्मपुर चौक से आईएसबीटी की ओर जाने वाला ट्रैफिक माता मंदिर रोड होते हुए पुरानी बाइपास चौकी से आईएसबीटी की ओर भेजा जाएगा। मोहकमपुर की ओर से मसूरी जाने वाले वाहन जोगीवाला से रिंग रोड से लाडपुर से सहस्रधारा क्रासिंग से आइटी पार्क से मसूरी मार्ग की ओर भेजे जाएंगे।
मोहकमपुर की ओर से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहनों को विधानसभा तिराहा, रिस्पना, पुरानी बाईपास चौकी होते हुए धर्मपुर व ईसी रोड की ओर भेजा जाएगा। प्रत्येक जुलूस (अनुमति प्राप्त) केवल बन्नू स्कूल से प्रस्थान करेगा तथा इनके वाहन भी बन्नू स्कूल में ही पार्क किए जाएंगे। जुलूस के बन्नू-स्कूल से प्रगति विहार बैरियर की ओर प्रस्थान करने पर रिस्पना से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहनों को हरिद्वार बाईपास से पुरानी बाईपास चौकी की ओर भेजा जाएगा। यातायात दबाव होने की स्थिति में डोईवाला से देहरादून की ओर आने वाली सिटी बस को कैलाश अस्पताल से यूटर्न लेकर वापस डोईवाला को ओर भेजा जाएगा। विधानसभा सत्र के दौरान लोगों को ट्रैफिक संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सत्र के दौरान पुलिस प्रगति विहार, शास्त्रीनगर बाईपास, डिफेंस कॉलोनी और विधानसभा तिराहा पर बैरियर लगाएगी। इसके चलते हरिद्वार बाईपास, रिस्पना पुल, राजीवनगर व हरिद्वार रोड से गुजरने वाले लोगों को जाम की समस्या झेलनी पड़ सकती है। एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं।