Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत और उनके कार्यकाल में तैनात रहे वन अधिकारियों के ठिकानों पर बुधवार को ईडी ने ताबड़तोड़ छापे मारे।
जिन अफसरों के घरों और अन्य ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई हो रही है, उनमें प्रदेश के चर्चित आईएफएस अधिकारी सुशांत पटनायक भी शामिल हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छापे में बड़े पैमाने पर रकम मिली है। बताया जा रहा है कि बरामद नगदी करोड़ों में है, और इसकी गिनती के लिए ईडी ने नोट गिनने की मशीनें मंगवाई हैं। फिलहाल इस संबंध में सिर्फ खबरें चल रही हैं, लेकिन पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। ईडी सुशांत पटनायक के घर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। ईडी अधिकारियों ने आईएफएस अधिकारी के घर पर दस्तावेज भी खंगाले हैं, सुशांत पटनायक से पूछताछ भी हुई है।
ईडी की टीम पिछले करीब 8 घंटे से लगातार सुशांत पटनायक के घर पर दस्तावेज खंगाल रही है। खबर है कि टीम को सुशांत पटनायक के घर से भारी मात्रा में कैश भी मिला है। टीम जहां एक तरफ कई घंटे से जांच कर रही है तो दूसरी तरफ कैश बरामद होने के बाद कैश गिनने की मशीन को भी सुशांत पटनायक के घर पर लाया गया है। कैश गिनने वाली मशीन को मंगवाने के बाद यह तय हो गया है कि सुशांत पटनायक के घर से भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ है। ईडी की ये छापेमारी आय से अधिक संपत्ति मामले में चल रही है। इनमें कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से जुड़ा मामला भी है। बता दें कि आईएफएस अधिकारी सुशांत पटनायक पर महिला से छेड़छाड़ के आरोप भी लग चुके हैं, अब वो एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट के रडार पर हैं।