जवान बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, कोतवाली में शव रखकर प्रदर्शन

विशाल दो पक्षों में हो रहे झगड़े के दौरान बीच-बचाव की कोशिश कर रहा था, इसी दौरान हमलावरों ने उस पर वार कर दिया। पढ़िए पूरी खबर
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Sons death protest nainital: Protest by keeping dead body in police station on sons death in lalkuan Nainital
Image: Protest by keeping dead body in police station on sons death in lalkuan Nainital

नैनीताल: नैनीताल का लालकुआं क्षेत्र...यहां जानलेवा हमले में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। जवान बेटे की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने कोतवाली में शव रखकर प्रदर्शन किया।

Sons death protest in lalkuan nainital

मृतक के परिजन हत्यारों को कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शन के दौरान जान गंवाने वाले युवक की मां और बहन बेहोश हो गईं। पूरा मामला इंस्टाग्राम पर शेयर एक पोस्ट से जुड़ा है। यहां पच्चीस एकड़ कॉलोनी में इंस्टाग्राम में शेयर एक पोस्ट के बाद दो पक्ष में विवाद हो गया था। इस दौरान कुछ युवकों ने एक युवक की पिटाई कर दी। इस पर क्षेत्र में रहने वाले विशाल शर्मा ने बीच-बचाव का प्रयास किया। तब हमलावरों ने विशाल शर्मा और लक्ष्मण सिंह चौहान पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया। विशाल को इलाज के लिए बरेली ले जाया गया था, जहां मंगलवार को उसकी मौत हो गई।

इस बात की सूचना मिलते ही क्षेत्र में गम और गुस्से का माहौल बन गया। विशाल के परिजन शव लेकर कोतवाली पहुंचे। माता-पिता और बहनों के साथ दो सौ से ज्यादा लोगों ने पुलिस से विशाल के हत्यारों को तत्काल कठोर सजा दिलाने की मांग कर कोतवाली में प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपी परिवारों को कॉलोनी से हटाने की मांग की। इस मामले में पुलिस तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, परिजनों का कहना है कि घटना में कई अन्य लोग भी शामिल थे। बता दें कि 25 एकड़ कॉलोनी में आए दिन आपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं। लोग लंबे समय से बाहरी लोगों के सत्यापन की मांग उठा रहे हैं, लेकिन इस दिशा में अब तक कदम नहीं उठाए गए हैं। विशाल के पिता कमलेश्वर कुमार शर्मा सेंचुरी पेपर मिल में कार्यरत हैं, विशाल दो भाइयों में छोटा था। आईटीआई पूरी करने के बाद विशाल नौकरी की तलाश में था।