हल्द्वानी: ध्वस्त होगा पूरा अतिक्रमण, अर्धसैनिक बलों की चार अतिरिक्त कंपनियां होंगी तैनात

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने अर्धसैनिक बलों की चार अतिरिक्त कंपनियां उपलब्ध कराये जाने के लिए ग्रह मंत्रालय को पत्र लिखा है..
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Vanbhulpura Violence: 4 additional paramilitary companies will be deployed in haldwani
Image: 4 additional paramilitary companies will be deployed in haldwani

हल्द्वानी: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने केंद्रीय गृह सचिव को पत्र लिखकर मलिक का बगीचा क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नैनीताल जिले के बनभूलपुरा में अर्धसैनिक बलों की चार अतिरिक्त कंपनियां तैनात करने की मांग की है।

Banbhoolpura Haldwani Update:

मुख्य सचिव ने पत्र में लिखा है कि नैनीताल जिले के वनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण ध्वस्तीकरण के दौरान अराजक तत्वों द्वारा लगातार कानून व्यवथा को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने इसके दृष्टिगत, प्राथमिकता के आधार पर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल को अर्धसैनिक बलों की चार अतिरिक्त कंपनियां उपलब्ध कराये के लिए ग्रह मंत्रालय को पत्र लिखा है। इससे साफ़ है कि सरकार किसी भी शर्त पर अतिक्रमण ध्वस्तीकरण के काम को रोकने नहीं वाली है, अर्धसैनिक बलों की चार अतिरिक्त कंपनियां तैनात होने के बाद अतिक्रमण ध्वस्तीकरण और अराजक तत्वों को सबक सिखाने में, दोनों में काम आएगी।

बता दें कि हल्द्वानी में हुई हिंसा के बाद प्रदेश में हाई अलर्ट है, मुस्लिम बाहुल्य जिलों में निगरानी बढ़ाई गई है। धार्मिक स्थलों के पास पुलिस फोर्स तैनात है। अपर पुलिस महानिदेशक एपी अंशुमान ने सभी जिलों के एसएसपी व एसपी को लिखित निर्देश जारी करते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश जारी किए हैं। यूपी-उत्तराखंड सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। यूपी की ओर से आने वाले हर वाहन की चेकिंग की जा रही है। शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर कहीं अप्रिय घटना की बात सामने नहीं आई, फिर भी प्रदेश के सभी धार्मिक स्थलों के पास फोर्स तैनात करने को कहा गया है। हल्द्वानी में हुई घटना के बाद मुस्लिम बाहुल्य जिलों देहरादून के अलावा हरिद्वार, उधमसिंहनगर, पौड़ी सहित अन्य जिलों में निगरानी बढ़ाई गई। यहां मस्जिदों के आसपास भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया, ताकि कोई तनाव की स्थिति पैदा न हो। सभी जिलों में सुबह ही एसएसपी व एसपी ने फोर्स को ब्रीफ किया, और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए हर समय तैनात रहने के निर्देश जारी किए।