Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
हल्द्वानी: हल्द्वानी को हिंसा की आग में जलाने वाला मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया।
शनिवार को लाइन नंबर 8 बनभूलपुरा निवासी अब्दुल मलिक को पुलिस ने दिल्ली से पकड़ा। उसे शनिवार देर रात नैनीताल जेल में दाखिल किया गया। मलिक को छोड़कर उपद्रव के सभी आरोपियों को हल्द्वानी उप कारागार में रखा गया है, उस पर सीसीटीवी से नजर रखी जा रही है। जबकि अब्दुल मलिक को उपद्रव के 81 आरोपियों से अलग रखा गया है। मलिक को नैनीताल में बैरक नंबर एक में रखा गया है। पुलिस अब्दुल मलिक को पूछताछ के लिए जल्द रिमांड पर लेगी। इसके लिए पुलिस जल्द ही कोर्ट में अर्जी दायर कर सकती है।
फिलहाल मलिक को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में नैनीताल जेल भेजा गया है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद मलिक से शनिवार को पांच से सात घंटे पूछताछ की थी। मलिक से अभी केस में कई चीजें पूछी जानी हैं। इसमें मलिक की संपत्ति, मलिक घटना के दिन कहां था, क्या उसने उपद्रव के लिए फंडिंग तो नहीं की, लोगों को उसने कैसे भड़काया आदि सवाल पूछे जाने बाकी हैं। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा का कहना है कि मलिक से पूछताछ में जो बातें सामने आई थी, पुलिस उस दिशा में काम कर रही है। जरूरत पड़ने पर दोबारा मलिक को पूछताछ के लिए रिमांड में लिया जा सकता है। बता दें कि अब्दुल मलिक आठ फरवरी को बनभूलपुरा में हुए उपद्रव के पहले से ही फरार चल रहा था। बनभूलपुरा हिंसा मामले में 81 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों को उप कारागार हल्द्वानी में रखा गया है।