Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
हल्द्वानी: 8 फरवरी को हुई हल्द्वानी बनभूलपुरा हिंसा में सरकारी संपत्ति का करोड़ों का नुकसान हुआ था, जिसके पीछे मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक का हाथ था।
हिंसा के मामले में हल्द्वानी नगर निगम ने 14 फरवरी को नुकसान की भरपाई के लिए अब्दुल मलिक को 2.44 करोड़ से अधिक की वसूली का नोटिस भेजा था। नगर निगम ने राशि जमा न होने पर आरसी जारी कर इसकी रिपोर्ट डीएम को भेजी, जिसके बाद डीएम ने तहसीलदार को आरसी भेजकर वसूली के निर्देश दिए थे। तहसीलदार सचिन कुमार ने 2.68 करोड़ का वसूली पत्र अब्दुल मलिक के घर चस्पा कराया था, साथ ही नैनीताल जेल में कैद अब्दुल मलिक को वसूली का पत्र भी तामिल कराया था।
11 मार्च तक अब्दुल मलिक द्वारा राजस्व वसूली के तहत राशि जमा करनी थी। लेकिन पैसा जमा करने के समय अवधि तक अब्दुल मलिक की ओर से कोई भी जवाब नही आया, न ही कोई प्रतिनिधि तहसीलदार के कोर्ट में हाजिर हुआ। तहसीलदार सचिन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि तहसील प्रशासन अब्दुल मलिक की संपत्ति की खोजबीन कर रहा है, जिसके बाद प्रशासन अब संपत्ति कुर्क करने की तैयारी में है। प्रशासन द्वारा संपत्ति की नीलामी कराकर 2.68 करोड़ रुपए की वसूली की जाएगी।