प्रमुख सचिव आरके सुधांशु को शहरी विकास और वन के साथ ही अब प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री और राजस्व विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
Image: Charges of 4 IAS changed in Uttarakhand 7 PCS officers transferred
देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। देर रात उत्तराखंड शासन ने चार आईएएस अफसरों के प्रभार बदल दिए, साथ ही सात पीसीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं।
IAS PCS Transfer Uttarakhand
अपर सचिव कार्मिक कर्मेंद्र सिंह की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए गए। जिन अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, उनमें अपर मुख्य सचिव आनंदबर्धन भी शामिल हैं, उन्हें वित्त, आवास, जलागम के साथ ही अब कार्मिक एवं सतर्कता विभाग की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। प्रमुख सचिव आरके सुधांशु का भी कद बढ़ा है। उन्हें शहरी विकास और वन के साथ ही अब प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री और राजस्व विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सचिव शैलेश बगौली से कार्मिक एवं सतर्कता विभाग हटाते हुए उन्हें गृह एवं कारागार विभाग सौंपा गया है। सचिव पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन सचिन कुर्वे से राजस्व विभाग हटा दिया गया है।
जिन पीसीएस अफसरों के तबादले हुए हैं, उनके बारे में भी जान लें। शासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक महावीर सिंह चौहान को अपर सचिव आपदा प्रबंधन, अपर जिला अधिकारी चमोली अभिषेक त्रिपाठी को मुख्य विकास अधिकारी टिहरी, संयुक्त मुख्य प्रशासक जय भारत सिंह को अपर जिलाधिकारी प्रशासन देहरादून, चंद्र सिंह इमलाल को प्रशासनिक अकादमी नैनीताल से अपर आयुक्त गन्ना काशीपुर बनाया गया है। इसी तरह विवेक प्रकाश को प्रधान प्रबंधक नादेही चीनी मिल से अपर जिलाधिकारी चमोली बनाया गया है। पंकज कुमार उपाध्याय को केएमवीएन के महाप्रबंधक पद से हटाकर अपर जिलाधिकारी प्रशासन ऊधमसिंहनगर की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि रविंद्र कुमार जुआंठा को डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार के पद से हटाकर हटाकर डिप्टी कलेक्टर ऊधमसिंहनगर बनाया गया है।