अगर कोई व्यक्ति घटना को लेकर बयान दर्ज कराना चाहे तो वह एक सप्ताह के भीतर आयुक्त कार्यालय में बयान दर्ज करा सकता है।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Statement regarding Banbhulpura case can be recorded in commissioner office
हल्द्वानी: बनभूलपुरा हिंसा मामले की जांच कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को सौंपी गई है।
Statement regarding Banbhulpura case can be recorded in Commissioner's office
इसे लेकर कार्यालय, आयुक्त कुमाऊं मंडल, नैनीताल की ओर से एक विज्ञप्ति जारी की गई है। जिसमें लिखा है कि अगर कोई व्यक्ति घटना को लेकर कोई तथ्य, साक्ष्य या बयान दर्ज कराना चाहे तो वह एक सप्ताह के भीतर आयुक्त, कुमाऊं मंडल, नैनीताल के कैंप कार्यालय खाम बंगला, हल्द्वानी में कार्यालय कार्य अवधि सुबह10 बजे से शाम पांच बचे तक अपना बयान दर्ज करा सकता है।
उधर, बनभूलपुरा उपद्रव के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक के खिलाफ नान बेलेबल वारंट जारी हो गया है। वारंट जारी होने से पुलिस को मलिक के घर की तलाशी लेने और अन्य जरूरी कदम उठाने के अधिकार मिल गए हैं। पुलिस उसकी संपत्ति कुर्क करने के लिए न्यायालय में प्रार्थना पत्र दे सकती है। पुलिस ने सीसीटीवी और उपद्रवियों के पास से मिले मोबाइल वीडियो की मदद से 25 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से सात तमंचे, 54 कारतूस बरामद किए गए। 12 उपद्रवियों से बनभूलपुरा थाने से लूटे गए 99 कारतूस भी बरामद हुए हैं।