देश की पहली हेलीकॉप्टर इमरजेंसी मेडिकल सर्विस (HEMS) उत्तराखंड में शुरू होने जा रही है।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Heli emergency medical service will start soon in Uttarakhand
देहरादून: उत्तराखंड में केंद्र की मदद से बड़ी परियोजनाओं का काम चल रहा है। इसी कड़ी में प्रदेश के खाते में एक और उपलब्धि दर्ज होने वाली है।
HEMS will Start in Uttarakhand
यहां जल्द ही केंद्रीय नागरिक उड्डयन विभाग द्वारा हेलीकॉप्टर इमरजेंसी मेडिकल सर्विस (HEMS) शुरू की जाएगी। उत्तराखंड हेलीकाप्टर इमरजेंसी मेडिकल सर्विस देने वाला देश का पहला राज्य होगा। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स एक्स (ट्विटर) पर जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा कि 'देश की पहली हेलीकॉप्टर इमरजेंसी मेडिकल सर्विस (HEMS) उत्तराखंड से शुरू की जा रही है। जिसके तहत एक हेलीकॉप्टर एम्स ऋषिकेश में तैनात किया जाएगा, ताकि अगर 150 किलोमीटर के क्षेत्र में कोई दुर्घटना होती है, तो उस व्यक्ति को तुरंत हेलीकॉप्टर के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया जा सके।
उत्तराखंड के लोगों के लिए यह सेवा किसी सौगात से कम नहीं। हेलीकॉप्टर इमरजेंसी मेडिकल सर्विस शुरू होने से पर्वतीय क्षेत्रों में होने वाली दुर्घटनाओं में घायल और जरूरतमंद लोगों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा सकेगा। उत्तराखंड एक विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाला राज्य है, इसलिए दूर-दराज के पर्वतीय क्षेत्रों से दुर्घटना के घायलों और गंभीर रूप से बीमार मरीजों को अस्पताल पहुंचाना बड़ी चुनौती होता है। हेलीकॉप्टर इमरजेंसी मेडिकल सुविधा शुरू होने से यह समस्या हल हो जाएगी। बता दें कि एम्स ऋषिकेश में पहले से ही दो हेलीपैड तैयार हैं, अब प्रदेश में हेलीकॉप्टर इमरजेंसी मेडिकल सुविधा शुरू होने जा रही है, जिससे पहाड़ के लोगों को फायदा होगा।