हल्द्वानी हिंसा: अब्दुल मलिक और उसके बेटे समेत 9 आरोपी "मोस्ट वॉन्टेड" घोषित

पुलिस ने हल्द्वानी हिंसा के बाद फरार सभी 9 आरोपियों के पोस्टर जारी कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Haldwani Violence: 9 including Abdul Malik and his son most wanted declared
Image: 9 including Abdul Malik and his son most wanted declared

हल्द्वानी: हल्द्वानी हिंसा के मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक और उसका बेटा मोईद समेत 9 लोग फरार चल रहे हैं।

9 including Abdul Malik and son declared most wanted

अब्दुल मलिक और बेटे मोईद मालिक समेत 9 लोगों की संपत्ति को कुर्क करने के निर्देश कोर्ट से मिल चुके हैं। नैनीताल एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि हल्द्वानी हिंसक घटना में शामिल 9 वांछित उपद्रवियों के पोस्टर जारी किए गए हैं। सभी वांछित उपद्रवियों के पोस्टर शहर में जगह-जगह चस्पा किए हैं। पुलिस की टीमें लगातार इन उपद्रवियों की सभी संभावित ठिकानों में तलाश कर रही है। ताकि, उनकी गिरफ्तारी की जा सके।
8 फरवरी को हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में मलिक का बगीचा में अवैध मदरसा और नमाज स्थल को हटवाने के दौरान हिंसा भड़क गई थी। जहां उपद्रवियों ने नगर निगम और पुलिस की टीम पर पथराव कर दिया था। इतना ही नहीं उपद्रवियों ने पत्थरों के साथ पेट्रोल बम भी फेंके। इसके अलावा आगजनी भी की गई. साथ ही कई वाहन जला दिए गए।
उपद्रवियों ने बनभूलपुरा थाने में भी आग लगाई। वहीं, जब मामला बिगड़ा तो प्रशासन को कर्फ्यू लगाना पड़ा। साथ ही शूट एट साइट के ऑर्डर भी जारी करने पड़े. पूरे हिंसा के दौरान कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए। अब अब्दुल मलिक और बेटे मोईद मालिक समेत 9 वांछित उपद्रवियों के पोस्टर जारी किए गए हैं, और जगह जगह लगा दिए गए हैं।