नहीं रहीं उत्तराखंड की मशहूर अभिनेत्री गीता उनियाल, कैंसर के चलते निधन

अभिनेत्री गीता उनियाल बीते 4 सालों से कैंसर से जूझ रही थीं। उनके निधन से संस्कृति जगत को बड़ा नुकसान हुआ है।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Geeta uniyal death: Famous actress Geeta Uniyal of Uttarakhand is no more  died due to cancer
Image: Famous actress Geeta Uniyal of Uttarakhand is no more died due to cancer

देहरादून: उत्तराखंड के लिए एक दुखद खबर संस्कृति जगत से आ रही है।

Famous actress of Uttarakhand Geeta Uniyal Pass Away

उत्तराखंड की मशहूर अभिनेत्री गीता उनियाल का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि गीता बीते 4 सालों से कैंसर से जूझ रही थीं। कुछ समय पहले उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए सफल ऑपरेशन की बात भी बताई थी। उन्होंने लिखा था कि आप सबके प्यार आशीर्वाद दोस्तों की दुआओं से ऑपरेशन कामयाब रहा। गीता तेजी से रिकवर कर रही थीं, लेकिन दुर्भाग्य से सफल सर्जरी होने के बाद गीता एक बार फिर कैंसर की चपेट में आ गईं। अब उनके निधन की सूचना आई है। गीता नौपटिया घघरी, स्याली रोशनी, तेरी खुद समेत कई उत्तराखंडी गीतों में अभिनय करती नजर आ चुकी हैं।

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म जय मां धारी देवी में भी उन्होंने शानदार अभिनय किया था। उनके निधन की दुखद खबर से समूचे फिल्म जगत के साथ ही पूरे उत्तराखंड में शोक की लहर दौड़ गई है। गीता उनियाल ने अपने बेहतरीन अभिनय से गढ़वाली संगीत जगत के साथ ही गढ़वाली फिल्मों के जरिए लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई थी। उनके अचानक चले जाने से उत्तराखंड के संस्कृति जगत को भारी नुकसान हुआ है। राज्य समीक्षा टीम की ओर से अभिनेत्री गीता उनियाल को भावभीनी श्रद्धांजलि...ईश्वर उनके परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे।