2024 में मई के आखिरी हफ्ते इस दिन खुलेंगे हेमकुंट साहिब के कपाट

गुरुद्वारा ट्रस्ट द्वारा 25 मई 2024 को तीर्थ स्थल श्री हेमकुंट साहिब की यात्रा का शुभारंभ किया जाना निश्चित हुआ है।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Hemkund sahib kapaat : Hemkunt Sahib will open the last week of May in 2024 till 10 oct
Image: Hemkunt Sahib will open the last week of May in 2024 till 10 oct

चमोली: देहरादून में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से गुरुवार को सचिवालय में गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट ने मुलाकात की।

Hemkund sahib doors open date

गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को जानकारी दी कि गुरुद्वारा ट्रस्ट द्वारा 25 मई 2024 को तीर्थ स्थल श्री हेमकुंट साहिब की यात्रा का शुभारंभ किया जाना निश्चित हुआ है। इसके साथ ही हेमकुंड कपाट भी बबंद किये जाने को लेकर बताया गया।

राज्य सरकार द्वारा 10 अक्टूबर 2024 को कपाट बंद किए जाने की तिथि पर सहमति दी गई। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि प्रशासन द्वारा इस दिशा में पूर्ण सहयोग किया जाएगा, और यात्रा को मानकों के अनुसार चलाने के बारे भी चर्चा की। ऊंचाई वाले इलाकों में बीते चार दिन से बर्फबारी हो रही है। इस वक्त हेमकुंड साहिब में भी करीब आठ फीट तक बर्फ जमी है। हर साल सेना की ओर से बर्फ हटाने का काम करीब एक महीना पहले ही शुरू कर दिया जाता है। सेना के अधिकारियों की बैठक के बाद बर्फ हटाने का काम भी शुरू किया जाएगा।