हेली सेवा से जुड़े कुमाऊं के ये तीन खूबसूरत पहाड़ी शहर, जानिए पूरा शेड्यूल और किराया

चंपावत, पिथौरागढ़ और मुनस्यारी के लिए हेली सेवा शुरू होने के बाद लोगों को आने-जाने में काफी आसानी होगी। आगे पढ़ें डिटेल
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Uttarakhand new heli service: New heli service start to three places from haldwani
Image: New heli service start to three places from haldwani

हल्द्वानी: नैनीताल के हल्द्वानी से पिथौरागढ़, मुनस्यारी और चंपावत के लिए हेली सेवा शुरू हो गई।

New Heli Service From Haldwani

हेली सेवा शुरू होने से इन तीनों शहरों में पर्यटन संबंधी गतिविधियां बढ़ेंगी, लोगों का सफर आसान होगा। तीनों शहर के लिए हल्द्वानी से रोजाना दो-दो हेलीकॉप्टर उड़ान भरेंगे। हल्द्वानी के गौलापार हेलीपैड से चंपावत, पिथौरागढ़ और मुनस्यारी के लिए उड़ान सेवा के अंतर्गत नई हवाई सेवा शुरू हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल रूप से हेली सेवा का शुभारंभ किया। शुभारंभ कार्यक्रम में लालकुआं विधायक मोहन बिष्ट समेत कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी भी मौजूद रहे। हल्द्वानी से मुनस्यारी के लिए हेली सेवा सुबह 07:45 बजे उड़ान भरेगी। जबकि हल्द्वानी से पिथौरागढ़ के लिए सुबह 09:35 बजे उड़ान भरी जाएगी। इसी तरह हल्द्वानी से चम्पावत के लिए उड़ान का समय सुबह 11:05 बजे है।

मुनस्यारी से हल्द्वानी के लिए उड़ान सुबह 8:35 बजे, पिथौरागढ़ से हल्द्वानी के लिए सुबह 10:15 बजे और चम्पावत से हल्द्वानी के लिए उड़ान सुबह 11:45 बजे है। दोपहर के शेड्यूल की बात करें तो हल्द्वानी से मुनस्यारी दोपहर 12:30 बजे, हल्द्वानी से पिथौरागढ़ दोपहर 02:20 बजे, हल्द्वानी से चंपावत दोपहर 03:50 बजे, मुनस्यारी से हल्द्वानी दोपहर 01:20 बजे, पिथौरागढ़ से हल्द्वानी के लिए दोपहर 03:00 बजे व चम्पावत से हल्द्वानी के लिए शाम 04:30 बजे हवाई सेवा संचालित होगी। हल्द्वानी से चंपावत, पिथौरागढ़ और मुनस्यारी के लिए हवाई सेवा का संचालन करने वाली हेरिटेज एविएशन के मुताबिक 7 सीटर हेलीकॉप्टर प्रतिदिन दो उड़ानें हल्द्वानी से शुरू करेगा, जिसमें हल्द्वानी से चंपावत का किराया ढाई हजार रुपये, हल्द्वानी से पिथौरागढ़ का 3000 रुपये और हल्द्वानी से मुनस्यारी का किराया 3500 हजार रुपये रखा गया है। चंपावत, पिथौरागढ़ और मुनस्यारी के लिए हेली सेवा शुरू होने के बाद लोगों को आने-जाने में काफी आसानी होगी।