उत्तराखंड: आज से शुरू होगा उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र, जानिए क्या रहेगा खास

बजट सत्र के लिए पक्ष-विपक्ष के सभी विधायक देहरादून पहुंच गए हैं। विधायकों की ओर से 300 से अधिक प्रश्न मिले हैं।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Uttarakhand assembly budget session 2024: Uttarakhand assembly budget session 2024 will start from today
Image: Uttarakhand assembly budget session 2024 will start from today

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू होने जा रहा है। सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण के साथ होगी।

Uttarakhand assembly budget session 2024

पहले दिन राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) का अभिभाषण होगा। आज अभिभाषण के अलावा अन्य कोई विधायी कार्य नहीं होंगे। राज्यपाल के अभिभाषण के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित हो जाएगी। भोजनावकाश के बाद तीन बजे से फिर से सदन चलेगा। रविवार देर रात विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण के यमुना कॉलोनी स्थित आवास पर कार्यमंत्रणा समिति की बैठक हुई, जिसमें एक मार्च तक सदन संचालित करने के लिए एजेंडा तय किया गया। बजट सत्र के लिए पक्ष-विपक्ष के सभी विधायक देहरादून पहुंच गए हैं। विधानसभा सचिवालय ने भी सत्र के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

विधायकों की ओर से 300 से अधिक प्रश्न मिले हैं। बजट सत्र के दौरान किस दिन क्या कार्यक्रम तय है, ये भी बताते हैं। प्रदेश सरकार 27 फरवरी को बजट पेश करेगी। 28 को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव लाया जाएगा। 29 को विभागवार अनुदान मांगों पर चर्चा होगी, जबकि एक मार्च को बजट पारित किया जाएगा। सरकार की ओर से वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 90 हजार करोड़ रुपये का अनुमानित बजट लाने की संभावना है। जिसमें सरकार का फोकस सशक्त उत्तराखंड का संकल्प रहेगा। इसके अलावा महिलाओं, युवाओं के लिए स्वरोजगार, किसानों के कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य क्षेत्र में सरकार नई योजनाओं की घोषणा कर सकती है। विधानसभा का बजट सत्र आज 26 फरवरी से शुरू होकर एक मार्च तक चलेगा।