उत्तराखंड: देहरादून में विधानसभा सत्र शुरू, पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक प्लान

अगर आप भी देहरादून में रहते हैं और बाजार की ओर निकल रहे हैं तो ट्रैफिक प्लान जरूर चेक कर लें।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Dehradun Traffic Plan 26 February : Dehradun route plan traffic divert 26 February
Image: Dehradun route plan traffic divert 26 February

देहरादून: देहरादून में आज से उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत हो गई। बजट सत्र को देखते हुए पुलिस की ओर से ट्रैफिक प्लान जारी किया गया है।

Dehradun traffic plan 26 February

अगर आप भी देहरादून में रहते हैं और बाजार की ओर निकल रहे हैं तो ट्रैफिक प्लान जरूर चेक कर लें, ऐसा न करने पर आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ट्रैफिक प्लान के तहत रिस्पना की ओर कोई भारी वाहन नहीं जाएंगे, इसके अलावा पांच बैरियर प्वाइंट बनाए गए हैं। प्रगति विहार, शास्त्री नगर, हरिद्वार बाईपास, डिफेंस कॉलोनी और विधानसभा तिराहा को बैरियर प्वाइंट बनाया गया है। डायवर्जन प्लान भी देख लें। देहरादून से हरिद्वार, ऋषिकेश, टिहरी, चमोली जाने वाले वाहन नेहरू कॉलोनी, फव्वारा चौक से पुलिया नंबर छह की ओर डायवर्ट किए जाएंगे। धर्मपुर चौक से आईएसबीटी की ओर जाने वाला यातायात माता मंदिर रोड होते हुए पुरानी बाईपास चौकी से आईएसबीटी की ओर भेजा जाएगा।

रिस्पना क्षेत्र में ट्रैफिक का दबाव अधिक होने पर भारी वाहनों को आंशिक रूप से लालतप्पड़, हर्रावाला व नया गांव पर रोका जाएगा। सभी प्रस्तावित जुलूस केवल बन्नू स्कूल से प्रस्थान करेंगे और इनके वाहन भी बन्नू स्कूल में ही पार्क किए जाएंगे। मोहकमपुर की ओर से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहनों को विधानसभा तिराहा, रिस्पना, पुरानी बाईपास चौकी होते हुए धर्मपुर-ईसी रोड की ओर भेजा जाएगा। यातायात दबाव अधिक होने पर डोईवाला से देहरादून की ओर आने वाली सिटी बस को कैलाश अस्पताल से यू-टर्न लेकर वापस डोईवाला भेजा जाएगा। सभी भारी वाहनों को कारगी चौक व डोईवाला से दूधली रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि विभिन्न मार्गों पर रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू रहेगी। इस दौरान जनता से अपील है कि वह वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करे।