Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी अशोक कुमार, बतौर आईपीएस अधिकारी 34 वर्षों से ज्यादा समय उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड में सेवाए देने के बाद अब खेल विश्वविद्यालय के कुलपति होंगे।
पिछले साल 30 नवंबर को आईपीएस अशोक कुमार ने उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया था। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उत्तराखंड के पूर्व महानिदेशक अशोक कुमार अग्रवाल को सोनीपत जिले के मोतीलाल नेहरु स्पोर्ट्स युनिवर्सिटी का कुलपति नियुक्त किया है। पूर्व महानिदेशक का पूरा परिवार खेलों में रूचि रखता है। बेटी कुहू गर्ग बेडमिन्टन के क्षेत्र में जानी मानी खिलाडी हैं तो पत्नी अलकनंदा भी आल इंडिया ओलंपिक संघ की संयुक्त सचिव हैं। अब वर्ष 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी अशोक कुमार को हरियाणा के राई स्थित स्पोर्ट्स कॉलेज की बागडोर दी गयी है।
उत्तराखंड बनने से पहले आईपीएस अशोक कुमार उत्तरप्रदेश में सेवायें दे रहे थे। वर्ष 2000 में उत्तराखंड राज्य की स्थापना के बाद वो उत्तराखंड आये और सेवानिवृत्त होने तक यहीं रहे। उत्तराखंड के पूर्व महानिदेशक अशोक कुमार ने सोशल मीडिया पर बताया कि "बतौर आईपीएस अधिकारी 34 वर्षों से अधिक समय तक देश और समाज की सेवा करने के बाद, हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के कुलपति के रूप में एक नयी यात्रा शुरू करने जा रहा हूँ। किशोरावस्था से ही खेल मेरे जीवन का अभिन्न अंग रहा है, मैं इस भूमिका के लिए अपना अधिकतम समर्पण और आप सभी के सहयोग से स्पोर्ट्स को एक नए आयाम तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध रहूँगा। मैं ईश्वर, अपने परिवार और प्रियजनों के आशीर्वाद और सहयोग के लिए आभारी हूँ।" महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का आभार व्यक्त किया। नयी पारी की शुरुवात के लिए राज्य समीक्षा टीम की और से आईपीएस अशोक कुमार को शुभकामनायें।