ऊधमसिंहनगर: दो शिक्षकों ने गुरु-शिष्य के रिश्तों को किया शर्मसार, 8 साल के बच्चे संग दुष्कर्म

शिक्षकों ने बच्चे को फेल करने की धमकी दी थी। ये भी कहा कि अगर उसने किसी से शिकायत की तो उसके परिवार के सदस्यों को जान से मार देंगे।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Two Teachers misdeed student udham Singh Nagar : Two Teachers misdeed with student in udham Singh Nagar
Image: Two Teachers misdeed with student in udham Singh Nagar

उधमसिंह नगर: ऊधमसिंहनगर में दो शिक्षकों ने गुरु-शिष्य के रिश्तों को शर्मसार कर दिया। दोनों शिक्षकों पर आठ साल के छात्र के साथ किया दुष्कर्म करने का आरोप लगा है।

Two Teachers misdeed with student in udham Singh Nagar

पीड़ित के पिता कि शिकायत पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सितारगंज क्षेत्र का है। जहां एक निजी स्कूल के शिक्षकों पर बच्चों संग गंदी हरकत करने का आरोप लगा है। निजी स्कूल प्रबंधन ने शिकायत मिलने पर एक शिक्षक को हटा दिया था, जबकि एक शिक्षक पहले ही स्कूल छोड़ चुका था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित बच्चे के पिता ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा कक्षा आठ का छात्र है। वह काफी दिनों से गुमसुम और डरा सहमा रहता था।

काफी पूछने पर बालक ने बताया कि हाथीखाना मोहल्ला निवासी लव गुप्ता और ग्राम बिरिया निवासी जयप्रताप सिंह उर्फ चन्नू एक वर्ष से उसके साथ दुष्कर्म कर रहे हैं। शिक्षकों ने इसकी जानकारी किसी अन्य को देने पर उसे फेल करने की धमकी दी थी। ये भी कहा कि अगर उसने किसी से शिकायत की तो उसके परिवार के सदस्यों को जान से मार देंगे। बच्चा डर गया। आरोप है कि दोनों शिक्षकों ने अन्य बच्चों के साथ भी इस तरह का कृत्य किया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 377, 506 व बालकों के संरक्षण अधिनियम 5 व 6 के तहत केस दर्ज कर लिया है। दोनों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।