Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: देहरादून में विधायक हॉस्टल के पास एक फ्लैट में काम करने वाली नाबालिग की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। बताया गया कि नाबालिग ने फांसी लगा ली है।
नाबालिग की मौत की खबर सुनते ही सैकड़ों लोग मौके पर एकत्रित हो गए। उन्होंने पहले घटनास्थल और बाद में थाने जाकर हंगामा किया। सूचना पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के साथ ही कांग्रेस के विधायक मौके पर पहुंचे और फिर थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। नाबालिग ने बाथरूम में फांसी लगा ली, लेकिन परिजनों ने उसकी मौत के लिए मकान मालिक को जिम्मेदार ठहराया है। परिजनों की तहरीर के बाद नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग अभिषेक उर्फ राजन लूथरा के घर में पिछले दो माह से काम करती थी।
वह कभी वहीं रहती और कभी अपने घर चली जाती थी। बताया जा रहा है कि 28 फरवरी को भी वह करीब पांच बजे घर आई थी। उसने अपनी सहेलियों को बताया कि राजन लूथरा ने उसे बेल्ट से मारा है। उसने सहेलियों को निशान भी दिखाए थे। पिता ने बताया कि वह वापस नहीं जाना चाहती थी, लेकिन राजन लूथरा का गार्ड घर आया और जबरदस्ती उसे अपने साथ ले गया। पिता के अनुसार करीब एक बजे उन्हें पुलिस ने सूचना दी कि उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस मामले को खुदकुशी से जुड़ा बता रही है। उधर, नाबालिग की मौत की खबर के बाद गुस्साए लोगों ने मौके पर हंगामा किया और फ्लैट में तोड़फोड़ की भी कोशिश की। घटना के बाद कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने मृतक के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान मंत्री ने मुख्यमंत्री राहत कोष से दो लाख रुपए आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की।