Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
देहरादून: देहरादून में ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को जागरुक करने के लिए गजब का तरीका अपनाया है।
अब अगर शहर में सिग्नल तोड़ने पर आपका चालान कटता है तो पुलिस आपको दो ऑप्शन देगी। पहला ऑप्शन ये कि आप नगद या ऑनलाइन पैसे जमा करके अपना चालान भर सकते हैं और अगर जुर्माना भरने में आनाकानी की तो फिर आपको सड़क पर खड़े होकर ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने में मदद करनी होगी। दून पुलिस ने ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वालों के लिए नई व्यवस्था लागू की है। पहले ऑप्शन में 500 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक का जुर्माना भराया जाएगा, और अगर आपके पास पैसे नहीं हैं तो भी आप ट्रैफिक पुलिस की मदद कर जुर्माना भरने से बच सकते हैं।
बस करना ये है कि आपको पुलिस के साथ खड़े होकर किसी चौराहे पर 4 घंटे तक ट्रैफिक का संचालन करना होगा। अगर वाहन चालक पुलिस के साथ 2 घंटे से लेकर 4 घंटे तक ट्रैफिक कंट्रोल करता है, तो उससे चालान की राशि नहीं वसूली जाएगी। इन दिनों दून में ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वाले ऑटो ड्राइवर, टैक्सी ड्राइवर और मोटरसाइकिल सवार लोगों से पुलिस ऐसे ही काम करा रही है। देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि अभी यह व्यवस्था शुरुआती दौर में राजधानी में ही लागू है, अच्छे परिणाम आएंगे, तो इसे दूसरे क्षेत्रों में भी लागू किया जा सकता है। इसके तहत ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले को चालान भरने या पुलिस का साथ देने के लिए चौराहे पर ट्रैफिक कंट्रोल करने को कहा जा रहा है।