Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
रुड़की: रुड़की में एक तांत्रिक ने युवती संग दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़ित को उसकी हर समस्या के समाधान का झांसा दिया था, युवती भी उसके जाल में फंस गई।
आरोप है कि जब युवती तांत्रिक से मिलने पहुंची तो उसने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने पीड़ित का अश्लील वीडियो बना लिया और उसका मानसिक उत्पीड़न करने लगा। पीड़ित युवती अंबाला की रहने वाली है। उसने आरोपी के खिलाफ सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस में केस दर्ज कराया है। युवती ने तहरीर देकर बताया कि उसने पिछले साल नवंबर में विज्ञापन देखा था। इसमें तांत्रिक ने घर के सारे कष्ट दूर करने की जानकारी दे रखी थी। साथ ही विज्ञापन पर उसका मोबाइल नंबर भी था।
इस पर उसने मोबाइल नंबर पर तांत्रिक से संपर्क किया। इसके बाद तांत्रिक ने उसे रुड़की आकर पूरी जानकारी देने की बात कही। बातचीत होने के बाद युवती सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाले तांत्रिक के पास पहुंची। यहां पर तांत्रिक ने उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई। इसके बाद वह बेहोश हो गई। आरोप है कि तांत्रिक ने दुष्कर्म के साथ ही अश्लील वीडियो भी बना लिया। अब वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती का मानसिक उत्पीड़न कर रहा है। बहरहाल पुलिस ने आरोपी तांत्रिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।