प्रदेश में पेंशन का भुगतान तीन माह के स्थान पर अब हर महीने होगा। इससे वृद्धावस्था, विधवा व दिव्यांग पेंशन पाने वाले लाभार्थियों को फायदा होगा।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
Image: Pension money will be transferred to pensioners account every month
देहरादून: धामी सरकार ने प्रदेश के पेंशनधारियों की बड़ी समस्या का समाधान कर दिया है। अब पेंशन लाभार्थियों को पेंशन के लिए तीन महीने तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
Pension money will be transferred to pensioners account every month
पेंशन का भुगतान तीन माह के स्थान पर अब प्रत्येक माह होगा। शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वन क्लिक व्यवस्था के अंतर्गत 8,36,603 लाभार्थियों को 125 करोड़ की राशि सीधे उनके खातों में ट्रांसफर की। उन्होंने मुख्यमंत्री आवास में समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत वृद्धावस्था, विधवा व दिव्यांग पेंशन का डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पेंशन योजनाओं को सरल बनाने का कार्य किया है। साथ ही पहले मिलने वाली धनराशि को 1200 से बढ़ाकर 1500 रुपये किया गया है।
बुजुर्ग दंपतियों को पेंशन देने से अधिक लोग लाभान्वित हो रहे हैं। पहले पेंशन का भुगतान तीन-तीन माह के अंतराल पर होता था। अब प्रत्येक माह पेंशन सीधे लाभार्थियों के खाते में आएगी। राज्य सरकार दिव्यांगजनों को पेंशन देने के साथ ही मुख्यधारा से जोड़ने, रोजगार देने व उनकी उन्नति के लिए निरंतर कार्य कर रही है। अप्रैल, 2023 से ही पेंशन योजना के समस्त आवेदन ऑनलाइन किए जाने की व्यवस्था की गई है। इससे पेंशन स्वीकृति में पारदर्शिता आई है। वन क्लिक माध्यम से फरवरी माह, 2024 की पेंशन के रूप में वृद्धावस्था पेंशन के 333180 लाभार्थियों को 79.97 करोड़, विधवा पेंशन के 2,12,030 लाभार्थियों को 31.80 करोड़ की राशि दी गई। जबकि दिव्यांग पेंशन के 91,393 लाभार्थियों को 13.70 करोड़ की राशि भेजी गई।