नैनीताल: खबर थी कि गुलदार ने निवाला बना लिया है, लड़की होटल में प्रेमी के साथ मिली

वनकर्मी युवती की तलाश में जंगल छान रहे थे, लेकिन वो एक होटल में मिली। युवती ने इस मामले में समुदाय विशेष के युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
nainital missing girl: missing girl found with her lover in the hotel
Image: missing girl found with her lover in the hotel

नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल...बीते दिनों यहां 22 साल की युवती संदिग्ध हालत में लापता हो गई।

Missing girl found with her lover in the hotel

परिजन, पुलिस और गांव वाले युवती को ढूंढ रहे थे। खबर थी कि युवती को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया है। युवती की तलाश में वनकर्मी जंगलों की खाक छानते रहे, लेकिन बाद में युवती को नैनीताल के एक होटल से बरामद किया गया। युवती अपने प्रेमी संग थी।
इस मामले में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवती की गुमशुदगी की खबर मिलने के बाद पुलिस ने उसका मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाया था। लोकेशन नैनीताल के एक होटल के पास मिली। जिस पर पुलिस ने युवती और उसके प्रेमी को हिरासत में ले लिया। आरोपी युवक एक समुदाय विशेष से ताल्लुक रखता है। आगे पढ़िए...

युवती ने युवक पर अगवा कर होटल में लाने का आरोप लगाया। युवती ने बताया कि वो सोशल मीडिया के जरिए युवक से मिली थी। बाद में दोनों में दोस्ती हो गई। युवती के मुताबिक, बीती रात युवक उसे अगवा कर नैनीताल के होटल में ले गया। युवक उसे लगातार परेशान कर रहा था और शिकायत करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी भी देता था।
वहीं युवक ने कहा कि उसे युवती ने ही बुलाया था, गुलदार वाली कहानी भी लड़की ने ही रची थी। फिलहाल युवक पुलिस की गिरफ्त में है, मामले की तफ्तीश जारी है।