देहरादून: 2 बच्चों में कोरोना वायरस की पुष्टि, 9 बच्चों को स्वाइन फ्लू...सतर्क रहें

देहरादून में अब तक 9 बच्चे स्वाइन फ्लू से संक्रमित पाए जा चुके हैं, जबकि दो बच्चों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
swine flu in dehradun: Children in Dehradun are at risk of corona and swine flu
Image: Children in Dehradun are at risk of corona and swine flu

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना और स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ने लगा है। देहरादून में अब तक 9 बच्चे स्वाइन फ्लू से संक्रमित पाए जा चुके हैं।

Children in Dehradun are at risk of corona and swine flu

इन सभी का राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल यानी दून अस्पताल में इलाज चला। साथ ही दो बच्चे कोरोना संक्रमित भी मिले हैं। बच्चों के कोरोना और स्वाइन फ्लू संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य महकमे समेत शासन-प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल, कोरोना पॉजिटिव पाई गई एक बच्ची का इलाज दून अस्पताल में चल रहा है। दो दिन पहले ही देहरादून के गांधी ग्राम की रहने वाली 9 वर्षीय कोरोना संक्रमित बच्ची को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्ची को सर्दी, खांसी, जुकाम की समस्या होने पर अस्पताल लाया गया था। आगे पढ़िए...

इससे पहले भी एक बच्चा कोरोना संक्रमित पाया गया था। स्वस्थ होने के बाद बच्चे को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। वहीं स्वाइन फ्लू की बात करें तो दो महीनों में स्वाइन फ्लू पॉजिटिव 9 बच्चों को भर्ती कराकर इलाज किया जा चुका है। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बाल रोग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर अशोक कुमार ने बताया कि बच्चों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। एक बच्चा अस्पताल के फ्लू वार्ड में एडमिट है। बदलते मौसम में स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। जरूरी हो तभी भीड़ भाड़ वाले स्थानों की ओर रुख करें। खांसते या छींकते समय रुमाल का इस्तेमाल जरूर करें। फ्लू के संक्रमण से बचने के लिए आंख, नाक या मुंह को छूने से भी बचना चाहिए।