उत्तरकाशी: उत्तरौं गांव में होने वाले समारोहों में शराब पर बैन, नियम न मानने पर लगेगा जुर्माना

ग्रामीणों ने तय किया कि गांव में होने वाले किसी समारोह में शराब नहीं परोसने दी जाएगी। जो परिवार नियम नहीं मानेगा, उसके समारोह का बहिष्कार किया जाएगा।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Alcohol ban uttaraun Village: Alcohol ban at wedding in uttaraun Village of Uttarkashi
Image: Alcohol ban at wedding in uttaraun Village of Uttarkashi

उत्तरकाशी: उत्तराखंड के युवा नशे की लत में पड़कर जीवन तबाह कर रहे हैं। युवाओं को इससे बचाने के लिए महिलाओं ने शराब के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

Alcohol ban at wedding in uttaraun Village of Uttarkashi

इसी कड़ी में उत्तरकाशी के उत्तरौं गांव में महिला और युवक मंगल दल ने शानदार पहल की है। गांव में होने वाले किसी भी विवाह व अन्य समारोह में शराब पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। महिला मंगल दल की ओर से निर्णय लिया गया है कि जिस शादी समारोह में शराब परोसी जाएगी, उस शादी समारोह का गांव की सभी महिलाएं बहिष्कार करेंगी। वहीं साल्ड गांव में भी महिलाओं ने बैठक कर गांव में शादी में शराब परोसने पर 25 हजार रुपए का अर्थ दंड रखा है।

उत्तरौं गांव में ग्राम प्रधान धर्मवीर सिंह पंवार और बीडीसी सदस्य नीलम राणा की अध्यक्षता में महिला और युवक मंगल दल की बैठक हुई। जिसमें ग्रामीणों की सहमति से फैसला लिया गया कि अब गांव में होने वाले किसी भी तरह के समारोह में शराब पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। अगर कोई परिवार इस निर्णय को नहीं मानता तो महिलाएं ऐसे समारोहों का बहिष्कार करेंगी, साथ ही उस परिवार पर 21 हजार का अर्थदंड भी लगाया जाएगा। बता दें कि पिछले एक वर्ष से जनपद में शराबबंदी को लेकर गांव-गांव में मुहिम चल रही है। बीते एक साल में 30 से अधिक गांवों में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। ग्रामीणों का नशे को रोकने के लिए यह सराहनीय कदम है।