उत्तराखंड: गंगाजल लेने हरिद्वार पहुंची महिला कांवड़ यात्रियों में दिखा उत्साह, महादेव की भक्ति में लीन नजर आईं महिलाएं

इस बार पुरुष कांवड़ियों के साथ ही महिला कांवड़ यात्री भी बड़ी संख्या में हरिद्वार पहुंची हैं।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Women kanwariyas : Women Kanwariyas Taking Holy Gangajal in Haridwar
Image: Women Kanwariyas Taking Holy Gangajal in Haridwar

हरिद्वार: हरिद्वार में कांवड़ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खूब उत्साह दिख रहा है। यहां गंगाजल लेने के लिए कांवड़ियों की भीड़ उमड़ रही है।

Women Kanwariyas Taking Holy Gangajal in Haridwar

खास बात ये है कि इस बार पुरुष कांवड़ियों के साथ ही महिला कांवड़ यात्री भी बड़ी संख्या में हरिद्वार पहुंची हैं। हरकी पैड़ी समेत तमाम घाट कांवड़ यात्रियों से पट गए हैं। महिला कांवड़िया भी पूरे उत्साह से हरकी पैड़ी से गंगाजल भरकर कंधे पर कांवड़ रखकर रवाना हो रही हैं। इनमें कई महिलाएं पहली बार तो कई दूसरी बार कांवड़ लेने आईं हैं। महिला कांवड़ यात्री या तो अपने पति या फिर रिश्तेदारों के साथ हरिद्वार पहुंची हैं। उनका कहना है कि घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रही रहे, इसके लिए उनकी आस्था हमेशा से भगवान पर बनी रही है।

महिलाओं ने कहा कि जिस तरह से उन्होंने अपने पति के सुख-दुख में साथ निभाने की कसम खाई थी, उसी तरह से पति के साथ कांवड़ लेकर जाने में भी उन्हें काफी खुशी मिल रही है। बता दें कि हरिद्वार में साल में दो बार कांवड़ मेला आयोजित होता है। इन दिनों शारदीय यानी शिवरात्रि में होने वाला कांवड़ मेला चल रहा है। आगामी 8 मार्च को महाशिवरात्रि तक कावड़ियों की भीड़ इसी तरह हरिद्वार में जुटी रहेगी। दूर-दूर से हरिद्वार पहुंच रहे कांवड़िया रंग बिरंगी और तरह-तरह की कांवड़ सजाकर ले जा रहे हैं। कोई खड़ी कांवड़ तो कोई झूला कांवड़ लेकर निकला है। यहां इन दिनों हर कोई महादेव की भक्ति में लीन नजर आ रहा है।