उत्तराखण्ड प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल, 3 आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारी में किया गया बदलाव

आईएएस हरीश चंद्र सेमवाल को विभिन्न विभागों से हटाते हुए चंद्रेश यादव और आर राजेश कुमार को नई जिम्मेदारी दी गई है।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
IAS officer Transfer: Change in responsibility of 3 ias officers in uttarakhand
Image: Change in responsibility of 3 ias officers in uttarakhand

देहरादून: लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड के प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है।

Three IAS Officer's Transfer

प्रदेश में आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव किया गया है। शासन स्तर पर तीन अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। आईएएस हरीश चंद्र सेमवाल को विभिन्न विभागों से हटाते हुए चंद्रेश यादव और आर राजेश कुमार को नई जिम्मेदारी दी गई है। शासन ने हरीश चंद्र सेमवाल से महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास और सिंचाई, लघु सिंचाई विभाग की जिम्मेदारी वापस ले ली है। अब उनकी जगह ये जिम्मेदारी दूसरे आईएएस अधिकारी संभालेंगे। चंद्रेश यादव को सचिव महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास की जिम्मेदारी दी गई है। चंद्रेश यादव पहले से ही सचिव संस्कृत शिक्षा, आयुक्त राजस्व परिषद जैसी जिम्मेदारियां देख रहे हैं।

इसी तरह डॉ. आर राजेश कुमार की जिम्मेदारियां बढ़ाते हुए उन्हें सचिव सिंचाई एवं लघु सिंचाई की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ. आर राजेश कुमार स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा जैसे भारी भरकम विभागों को देख रहे हैं। बता दें कि हरीशचंद्र सेमवाल का स्वास्थ्य अचानक खराब हो गया था, तभी से वह अस्पताल में भर्ती हैं। स्वास्थ्य कारणों की वजह से हरीश चंद्र सेमवाल विभागों की जिम्मेदारी नहीं संभाल पा रहे थे। इसके बाद आबकारी आयुक्त की जिम्मेदारी उनसे हटा दी गई थी। बाकी विभाग उनके पास बने हुए थे। अब शासन ने आदेश करते हुए दो अन्य विभाग भी उनसे हटा दिए हैं। वर्तमान में आईएएस हरीश चंद्र सेमवाल के पास धर्मस्व एवं संस्कृति, पंचायती राज और महानिदेशक संस्कृति के साथ सचिव मानवाधिकार आयोग की जिम्मेदारी है।