हरिद्वार: कांवड़ यात्रा के दौरान हाथी ने रोका ट्रैफिक, मदमस्त होकर घूमते दिखे गजराज

रिहायशी इलाके में हाथी के टहलने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Elephant haridwar: Elephant stopped traffic during Kanwar Yatra In Haridwar
Image: Elephant stopped traffic during Kanwar Yatra In Haridwar

हरिद्वार: हरिद्वार की सड़कों पर गजराज का राज चल रहा है। यहां राजाजी नेशनल पार्क से सटे इलाकों में हाथियों की चहलकदमी बनी हुई है।

Elephant stopped traffic during Kanwar Yatra In Haridwar

हाथी जंगल से निकल कर रिहायशी इलाकों में पहुंच रहे हैं। ताजा मामला हरिद्वार के आर्य नगर चौक के पास का है। यहां आज सुबह जंगली हाथी टहलते दिखाई दिया। हाथी को यूं घूमते देख पहले तो लोग डर गए, लेकिन बाद में लोग हाथी का वीडियो बनाने लगे। रिहायशी इलाके में हाथी के टहलने का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हरिद्वार रेंज अधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि सुबह हाथी के आर्य नगर चौक के पास आने की सूचना प्राप्त हुई। जिसके बाद क्विक रिस्पांस टीम मौके पर पहुंची।

हाथी को कड़ी मशक्कत के बाद जंगल की ओर भगाया गया। हाथी को देखकर मौके पर मौजूद श्यामपुर थाना पुलिस ने ट्रैफिक को रोक दिया था और हाथी के गुजर जाने के बाद ट्रैफिक को चालू किया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर ट्रैफिक पूरी तरह रुका रहा। जिस रोड पर हाथी दिखा, वो कांवड़ यात्रा रूट है। हरिद्वार श्यामपुर के बीच तिरछे पुल पर हाथी के आने से ट्रैफिक पूरी तरह थम गया था। बता दें कि इन दिनों कांवड़ यात्रा चल रही है। हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर कांवड़ियों की भारी भीड़ है। गनीमत रही कि हाथी ने किसी कांवड़िए को नुकसान नहीं पहुंचाया।