उत्तराखंड: मूल-निवास और भू कानून की मांग को लेकर आंदोलन तेज, आज श्रीनगर में होगी महारैली

इससे पहले कोटद्वार, टिहरी, हल्द्वानी और देहरादून में विशाल रैली का आयोजन हो चुका है, जिसमें हजारों लोग मौजूद रहे।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Mool Niwas Swabhiman Maharally Srinagar Garhwal : Mool Niwas Swabhiman Maharally In Srinagar Garhwal
Image: Mool Niwas Swabhiman Maharally In Srinagar Garhwal

श्रीनगर गढ़वाल: 10 मार्च को श्रीनगर में उत्तराखंड मूल निवास स्वाभिमान महारैली का आयोजन होगा। जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं के जुटने की उम्मीद है।

Mool Niwas Swabhiman Maharally In Srinagar Garhwal

इससे पहले कोटद्वार, टिहरी, हल्द्वानी और देहरादून में विशाल रैली का आयोजन हो चुका है, जिसमें हजारों लोग मौजूद रहे। आंदोलन को गति देने के लिए अब 10 मार्च को श्रीनगर गढ़वाल में भी विशाल रैली आयोजित होने जा रही है। जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मूल निवास भू कानून समन्वय संघर्ष समिति के संयोजक मोहित डिमरी ने कहा कि प्रदेश की जनता ने कभी भी यूसीसी की मांग नहीं उठाई, बल्कि यहां की जनता काफी लंबे समय से सशक्त भू कानून और मूल निवास की मांग करती आ रही है। प्रदेशवासियों की भावनाएं मूल निवास को लेकर हैं।

इसी मांग को लेकर हजारों की संख्या में लोग रैली में जुट रहे हैं, क्योंकि राज्यवासी यह चाहते हैं कि प्रदेश में सशक्त भू कानून और मूल निवास लागू हो। जिस दिन सरकार मूल निवास 1950 लागू करेगी, राज्य के हित के लिए मजबूत भू कानून बनाएगी, उस दिन जनता सरकार के फैसले का तहे दिल से स्वागत करेगी। संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भी मूल निवास और भू कानून की लड़ाई लड़ी जाएगी। लोकसभा चुनाव में जो भी प्रत्याशी होंगे उनसे समिति की टीम सशक्त भू कानून और मूल निवास को लेकर उनका पक्ष जानेगी। बता दें कि इससे पहले कोटद्वार, टिहरी, हल्द्वानी और देहरादून में हुई महारैली में भी हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। सभी ने हिस्सा लेते हुए उत्तराखंड की अस्मिता, संसाधन, संस्कृति को बचाने के लिए भू कानून और मूल निवास लागू करने की मांग उठाई।