एक प्रतिष्ठित विद्यालय में पूर्व अध्यापिका, अपने पति और एक अफ्रीकन ड्रग पैडलर के साथ मिलकर, देहरादून में होने वाली पार्टियों में डिमांड के हिसाब से कोकीन सप्लाई कर रही थी..
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
Image: Dehradun Police arrests cobra gang drug paddler
देहरादून: आगामी लोकसभा चुनावों को देखते हुए उत्तराखंड पुलिस का सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री धामी के ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के विजन को धरातल पर उतारने के लिए देहरादून पुलिस तैयार है।
Dehradun Police arrests cobra gang drug paddler
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत दून पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के दौरान थाना राजपुर पुलिस, देहरादून द्वारा 12 मार्च को पेसिफिक हिल्स मसूरी रोड के पास से कोबरा गैंग की एक शातिर विदेशी महिला तस्कर सहित एक अन्य महिला व उसके पति को अवैध मादक पदार्थो के साथ गिरफ्तार किया।
इन लोगों के पास से 16.35 ग्राम अवैध कोकीन बरामद हुई। अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना राजपुर में NDPS एक्ट की धारा 8, 21, 60, 27, और 29 के अंतर्गत FIR दर्ज की गई है। अब उन्हें नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। जिनकी गिरफ्तारी हुई है वो हैं- कोबरा गैंग की विदेशी ड्रग पैडलर SANYU DIANAH धर्मपत्नी श्री GERSHOM TULYAGYENDA निवासी - UGANDA COUNTRY, हाल निवासी विकासपुरी दिल्ली उम्र 35 वर्ष। इसके अलावा देहरादून के ही एक प्रतिष्ठित विद्यालय की पूर्व अध्यापिका रितिका साहनी जिनकी उम्र 25 वर्ष है और उसके पति सारथी साहनी उम्र 35 वर्ष देहरादून डालवाला को भी दून पुलिस ने अवैध कोकिन सप्लाई करने के जुर्म में गिरफ्तार किया है।
पुलिस की तलाशी करने पर इन लोगों से 16.35 ग्राम अवैध कोकीन तथा 63500/- रु0 नगद, बैट्री युक्त इलेक्ट्रॉनिक तराजू और फाबियो कार संख्या: यू0के0-07-एक्स-0707 बरामद किए गए। विदेशी महिला तस्कर SANYU DIANAH दिल्ली से कोकिन लाकर देश के अन्य शहरों में कोकिन सप्लाई करती थी।
दून की पार्टियों में होनी थी सप्लाई
गिरफ्तार अभियुक्त रितिका साहनी व उसके पति सारथी बडी पार्टियों के साथ ही शिक्षण सस्थानों में अध्यनरत छात्रों को भी कोकिन बेचते थे। पुलिस के पूछताछ करने पर गिरफ्तार अभियुक्ता SANYU DIANAH ने बताया कि वो यूगांडा देश की नागरिक है और जनवरी में बिजनेस वीजा पर भारत आई है। उसने बताया कि वो कोबरा गैंग की सक्रिय सदस्य है, और वो एजेंटो की डिमाण्ड के हिसाब से कोकिन को दिल्ली से भारत के अलग-2 हिस्सो में सप्लाई करती है। SANYU DIANAH देहरादून में भी एजेंटो की डिमाण्ड पर सारथी साहनी व उसकी पत्नी रितिका साहनी को कोकिन सप्लाई करने आयी थी। जिनको गिरफ्तार कर लिया गया है।
पूर्व में अध्यापिका होने का उठती थी फायदा
अभियुक्त सारथी साहनी ने पूछताछ में बताया कि वह एक कम्पनी में मार्केटिंग हेड है। वो दिल्ली व अन्य जगहो से अपने सम्पर्क सूत्रों के माध्यम से कोकिन मंगवाता है। उसके बाद उसे अपनी पत्नी, जो एक प्रतिष्ठित विद्यालय में पूर्व अध्यापिका थी, के साथ देहरादून में आयोजित होने वाली बडी-बडी पार्टियों में डिमांड के हिसाब से सप्लाई करता है। साथ ही विभिन्न शिक्षण सस्थानों में अध्यनरत छात्रों को अपनी पत्नी के माध्यम कोकिन सप्लाई करवाता है। उसने बताया कि उसकी पत्नी पूर्व में अध्यापिका थी इस कारण कोई उनपर आसानी से शक नहीं कर पाता था। जिसका फायदा उठाते हुए वे अपना धंधा आराम से कर पा रहे थे।